फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहबाज नदीम बोले- इतने साल की मेहनत का फल मिला, पहली तीन गेंदों तक थे नर्वस

Mon, 21 Oct 2019 07:53 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शाहबाज नदीम - फोटो : social media
बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम ने सोमवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू टेस्ट की सिर्फ पहली तीन गेंदों तक ही वह नर्वस थे। इसके बाद वह सहज हो गए। हालांकि नदीम ने माना कि उन्हें बेहतर नतीजों के लिए अपने गेंदबाजी ऐक्शन में सुधार करना होगा। अपने घरेलू मैदान पर पहला मैच खेलते हुए 30 बरस के नदीम ने 2 विकेट लिए।
 
विज्ञापन

2 of 4
shahbaz nadeem - फोटो : social Media
दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में 162 रन पर आउट हो गई। नदीम ने कहा, 'मैं रोमांचित था और भावुक भी लेकिन मैंने अपने प्रदर्शन पर फोकस किया। मैं पहली तीन गेंद तक नर्वस रहा खासकर रन अप के दौरान। चौथी गेंद से मैं सहज हो गया।'
विज्ञापन

3 of 4
शाहबाज नदीम
बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने कहा, 'मैं अपने फॉलोथ्रू पर काम कर रहा हूं। मुझे यह सुनिश्चित करना होगा कि मेरे ऐक्शन और शरीर के वजन में तालमेल रहे।' उन्होंने कहा, 'इतने साल की मेहनत का फल मिलना अच्छा लग रहा है। अपने घरेलू मैदान पर पहला टेस्ट खेलना अलग तरह का अनुभव है।'
विज्ञापन

4 of 4
शहबाज नदीम - फोटो : सोशल मीडिया
नदीम ने कहा कि आर अश्विन और रविंद्र जडेजा के साथ गेंदबाजी का उन्होंने पूरा लुत्फ उठाया। उन्होंने कहा, 'यह मजेदार था। वे अपने अनुभव मेरे साथ बांटते हैं। वे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर हैं और उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें