फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शर्मा के दीवाने हुए शाहरुख खान, IPL में इस गाने पर लाइव परफॉर्मेंस का किया वादा

Tue, 13 Nov 2018 05:24 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख का क्रिकेट प्रेम किसी से छिपा नहीं। लोगों को इस खेल से ऐसा जुड़ाव होता है काम-पढ़ाई यहां तक कि खाना-पीना भी छोड़ देते हैं। मगर शाहरुख ने तो आईपीएल में केकेआर के रूप में पूरी क्रिकेट टीम ही खरीद ली। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर 'हीटमैन' रोहित शर्मा के लिए भी अपनी दीवानगी जाहिर की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : indian express
दरअसल, 12 नवंबर यानी सोमवार को शाहरुख खान की फिल्म 'बाजीगर' को रीलिज हुए 25 साल पूरे हुए। इस सिल्वर जुबली पर शाहरुख ने एक वीडियो ट्विटर कर फिल्म से जुड़े लोगों का आभार व्यक्त करते हुए। 'बाजीगर' को अपने करियर की अहम फिल्म बताया।
 
विज्ञापन

3 of 5
जिसके बाद बॉलीवुड फिल्मों के शौकीन रोहित शर्मा भी खुद को रोक नहीं पाए। इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए मुंबई के इस खिलाड़ी ने 'बाजीगर' को अपनी पसंदीदा फिल्मों में से एक बता दिया। फिर क्या था. रोहित के इस जवाब से शाहरुख मानो उनके मुरीद ही हो गए।
 

 

4 of 5
रोहित के कमेंट पर रिप्लाई करते हुए 'किंग ऑफ रोमांस' ने बाजीगर के गाने काली-काली आंखें पर डांस करने की बात कह दी। एसआरके ने ऐलान किया कि, 'अगली बार आईपीएल में तुम्हारे लिए मैं इस गाने पर लाइव परफॉर्मेंस दूंगा दोस्त'। साथ ही हीटमैन को अच्छी सेहत के लिए दुआएं भी दी।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बीते कुछ समय में रोहित शर्मा वन-डे इंटरनेशनल के सबसे बड़े खिलाड़ी के रूप में उभरे हैं। वन-डे में रिकॉर्ड तीन दोहरे शतक लगा चुके रोहित शर्मा लखनऊ में खेले गए दूसरे टी-20 में शतक जड़ते ही टी-20 क्रिकेट में चार सैकड़ा जमाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज बन गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें