फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL vs PAK: पाकिस्तान की हार के बाद शादाब खान ने मांगी माफी, लिखा- मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं

Mon, 12 Sep 2022 02:41 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

श्रीलंका के खिलाफ अहम कैच छोड़ने पर पाकिस्तान के शादाब खान ने माफी मांग है। उन्होंने लिखा कि कैच पकड़ने से ही टीम मैच जीतती है और पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार पर वह जिम्मेदारी लेते हैं। 
 
विज्ञापन
शादाब खान ने श्रीलंका के खिलाफ दो कैच छोड़े - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप 2022 के फाइनल मैच में पाकिस्तान की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर छठी बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। इस मैच में पाकिस्तान की फील्डिंग और बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन टीम की हार की वजह बना। खासकर शाबाद खान ने दो अहम कैच छोड़े और ये कैच टीम पर भारी पड़ गए। टीम की हार के बाद शादाब ने सोशल मीडिया पर फैंस से माफी भी मांगी है। 
विज्ञापन


श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की हार के बाद सोशल मीडिया पर शादाब खान को जमकर ट्रोल किया गया था। इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर फैंस से माफी मांगी है। शादाब ने लिखा "कैच पकड़ने से ही आप मैच जीतते हैं। सॉरी, मैं इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं। मैंने अपनी टीम को मैच हरा दिया। टीम के लिए सकारात्मक पक्ष नसीम शाह, हरीस रऊफ, मोहम्मद नवाज और पूरे गेंदबाजी आक्रमण का शानदार प्रदर्शन है। मोहम्मद रिजवान अंत तक लड़ते रहे। पूरे टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया। श्रीलंका को बधाईयां।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

जीता मैच कैसे हार गया पाकिस्तान
भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं पहुंच पाई थी। इसके बाद पाकिस्तान की जीत तय मानी जा रही थी। यूएई में टॉस का बहुत अहम रोल होता है और बाबर ने जब टॉस जीता तो सभी पाकिस्तानी फैंस अपने देश की जीत तय मान चुके थे। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं और फाइनल मैच में पाकिस्तान को 23 रन से हार का सामना करना पड़ा। 

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका की आधी टीम को 58 के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया था। इसके बाद शादाब खान की वजह से हसरंगा को दो जीवनदान मिले और उन्होंने 71 रन की पारी खेल श्रीलंका को मैच में वापस ला दिया। पाकिस्तान के गेंदबाज भी अंतिम ओवरों में अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाए और श्रीलंकाई टीम 170 रन बनाने में सफल रही। इसके जवाब में पाकिस्तान को पहली गेंद में ही 10 रन मिल गए थे। अब पाकिस्तानी बल्लेबाजों के पास श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बनाने का मौका था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। 

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने लगातार डॉट गेंदें खेली और खुद पर दबाव बना लिया। कप्तान बाबर पांच रन बनाकर आउट हो गए। फखर जमान भी अगली गेंद पर पवेलियन लौट गए। रिजवान ने इफ्तिखार के साथ मिलकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने काफी धीमी बल्लेबाजी की और पाकिस्तान पर दबाव बनता गया। इसके बाद सभी बल्लेबाजों ने दबाव में आकर विकेट गंवाए और टीम 23 रन से हार गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें