फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shadab Khan: टी20 विश्व कप से पहले फिटनेस साबित करने की होड़, शादाब की नजरें बिग बैश लीग पर

Fri, 12 Dec 2025 03:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद रिजवान पहली बार बिग बैश खेल रहे हैं जबकि शादाब, हसन अली और हारिस रऊफ पहले खेल चुके हैं।
विज्ञापन
बाबर, रिजवान, शादाब, रऊफ और शाहीन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप से पहले टीम में अपनी जगह वापिस पाने को बेताब पाकिस्तानी हरफनमौला शादाब खान अपनी फॉर्म और फिटनेस साबित करने के लिये बिग बैश लीग में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। कंधे की चोट के कारण वह छह सप्ताह से टीम से दूर हैं।
विज्ञापन


सिडनी थंडर्स के लिये खेलने वाले शादाब ने वर्चुअल बातचीत में कहा, 'ऑस्ट्रेलिया में किसी भी स्तर पर क्रिकेट खेलना चुनौतीपूर्ण है और अगर मैं अपनी फॉर्म और फिटनेस साबित कर सका तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी का दावा पुख्ता होगा।'

उन्होंने कहा कि पहली बार इतने पाकिस्तानी क्रिकेटर बिग बैश लीग खेल रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हम ऑस्ट्रेलिया में 2022 टी20 विश्व कप फाइनल हारे थे। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में बड़ी तादाद में पाकिस्तानी और एशियाई समुदाय रहता है।' बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद रिजवान पहली बार बिग बैश खेल रहे हैं जबकि शादाब, हसन अली और हारिस रऊफ पहले खेल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें