फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड का यह क्रिकेटर बना 'मसीहा', जान पर खेलकर बुझाई घर में लगी आग

Mon, 26 Feb 2018 07:47 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सेथ रांस - फोटो : File
विज्ञापन
क्रिकेटर्स को खेलने के अलावा अब तक आपने गाते और एक्टिंग करते हुए देखा होगा लेकिन न्यूजीलैंड का एक खिलाड़ी फायर ब्रिगेट ज्वाइन कर चुका है। इस खिलाड़ी का नाम है सेथ रांस। 
विज्ञापन


सेथ रांस न्यूजीलैंड की ओर से  17 मई, 2017 को अपना डेब्यू मैच खेला था। 30 साल के रांस कीवी टीम के लिए 2 वन-डे और 4 टी20 मैच खेल चुके हैं। वन-डे में उन्हें एक और टी20 में 7 विकेट मिले हैं।

सोमवार को खबर मिली कि वायरारापा लैंडमार्क क्लब में आग लगी है। घटना की खबर मिलते ही रांस अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे और उन्होंने न सिर्फ लाखों का माल खाक होने से बचाया बल्कि मुसीबत में फंसे लोगों को भी बचाया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


लोकल मीडिया के मुताबिक आगजनी की घटना दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर हुई। बिल्डिंग के पीछे बनी चिमनी से आग भड़की जो वाइट स्वान पब की छत तक पहुंच गई। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे सेथ रांस और उनकी टीम ने आग पर काबू पाया। रांस ने इसके बाद बयान दिया, 'आग की शुरुआत बिल्डिंग के दक्षिणी भाग से हुई थी। सौभाग्य से हम लोग मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया। 

बता दें कि सेथ रांस की ही तरह तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड भी क्रिकेट करियर छोड़कर फिलहाल न्यूजीलैंड में पुलिस की नौकरी कर रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें