फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL10: गुजरात लॉयन्स को लगा तगड़ा झटका, चोट ने छीना एक और खिलाड़ी 

Mon, 01 May 2017 06:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
एंडर्यू टाय - फोटो : IPL official web
विज्ञापन
गुजरात लॉयंस के लिए आईपीएल का दसवां सीजन ठीक साबित नहीं हो रहा है। एक तरफ टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में गुजरात का एक और खिलाड़ी चोट के कारण पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो गया है। 
विज्ञापन


गुजरात के ऑलराउंडर एंड्रर्य टाय को कंधे में चोट के कारण आईपीएल से हटना पड़ा है। उनका कंधा डिस्लोकेट हो गया है। अपने पहले आईपीएल मैच हैट्रिक के साथ पांच विकेट हासिल करने वाले टाय को मुंबई के खिलाफ बाउंड्री में फील्डिंग करते वक्त चोट लग गई थी। उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा था। 

अपनी चोट की गंभीरता के बारे में टाय ने बताया कि उनका कंघा जोड़ से उतर गया था जिसे अस्पताल में डॉक्टर सही जगह लेकर आए। अंदरुनी स्तर पर चोट कितनी गंभीर है इसकी कोई जानकारी नहीं है। मैं कुछ दिन में स्वदेश लौट जाउंगा और वहीं पर चोट की गहनता से जांच करवाऊंगा। टाय ने कहा कि चोट से उबरने में कितना समय लगेगा इसके बारे में वह फिलहाल कुछ स्पष्ट रूप से नहीं कह सकते हैं। 
विज्ञापन

इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने आईपीएल के दसवें सीजन में बड़ ही धमाकेदार अंदाज में पदार्पण किया। पुणे के खिलाफ उस मैच में टाय ने 17 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। अब तक खेले 6 मैचों में वह 12 विकेट हासिल कर चुके हैं। ऐसे में खराब गेंदबाजी से जूझ रही गुजरात के कप्तान सुरेश रैना के लिए उनका विकल्प तलाश करना मुश्किल होगा। 

चोट के कारण टाय का आईपीएल का शानदार सफल बीच में ही खत्म हो गया। लेकिन उन्होंने मौका देने के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया। टाय ने कहा, दुर्भाग्यवश उनके लिए बीच में ही टूर्नामेंट खत्म हो रहा है यह दिल तोड़ने वाली घटना है। गुजरात लॉयंस में सभी लोगों ने मेरा अच्छी तरह ख्याल रखा। लोगों से जल्दी स्वस्थ होने की शुभकामनाएं पाना बेहद सुखद है। मैं प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं साथ ही फ्रेंचाइजी का जो उन्होंने मुझे आईपीएल में खेलने का मौका दिया। आशा करता हूं कि अगले सीजन में आईपीएल में वापसी करूंगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें