फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BGT: 'कोहली सोच से ऑस्ट्रेलियाई हैं', टेस्ट सीरीज से पहले कंगारू टीम के इस दिग्गज बल्लेबाज ने दिया बड़ा बयान

Tue, 10 Sep 2024 04:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल के अंत में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 22 नवंबर से शुरू होगा और स्मिथ के इसमें अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है, विशेषकर जब वह बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : ICC/T20 World Cup
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा है कि भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली सोच और एक्शन से ऑस्ट्रेलियाई हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल के अंत में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले स्मिथ ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों में नजरिये के मामले में कोहली ऑस्ट्रेलयाई जैसे हैं। स्मिथ ने कहा कि क्रिकेट के प्रति कोहली का रवैया आक्रामक है और वह विपक्षी टीम को चुनौती देने के मामले में बहुत बेहतर हैं। 
विज्ञापन

स्मिथ ने एक स्पोर्ट्स चैनल से बात करते हुए कहा, 'मेरा मानना है कि कोहली सोच और एक्शन से ऑस्ट्रेलियाई हैं। जिस तरह वह मैदान पर उतरते हैं, चुनौती लेते हैं और विपक्षी टीम पर हावी होने की कोशिश करते हैं, वह अन्य भारतीय खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलियाई जैसे हैं।' स्मिथ ने कहा कि प्रतिद्वंद्विता कभी व्यक्तिगत नहीं होती और उनका ध्यान हमेशा ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बेहतर करने पर केंद्रित रहता है। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होनी है पांच मैचों की सीरीज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल के अंत में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 22 नवंबर से शुरू होगा और स्मिथ के इसमें अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है, विशेषकर जब वह बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे। स्मिथ ने कहा, यह कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है, हमें बस उन्हें हराना है। यह बस उनके खिलाफ अच्छा खेलकर और जितना हो सके उतना रन बनाने के बारे में है जिससे मैं ऑस्ट्रेलिया की मदद कर सकूं। 
विज्ञापन

कोहली के साथ बॉन्डिंग पर क्या बोले स्मिथ?
ऑस्ट्रेलिया के इस अनुभवी बल्लेबाज ने कहा कि उनकी कोहली के साथ अच्छा बॉन्डिंग है और वे दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ संपर्क में रहते हैं। स्मिथ ने कहा, हम एक दूसरे के संपर्क में रहते हैं और मैसेज भेजते हैं। कोहली अच्छे इंसान हैं और शानदार खिलाड़ी हैं। उनके खिलाफ साल के अंत में खेलना शानदार रहने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें