टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग 20 अक्टूबर को 39 साल के हो गए। दिल्ली के नजफगढ़ में पैदा हुए सहवाग क्रिकेट की दुनिया में मुल्तान के सुल्तान के नाम से भी मशहूर हैं। पाक के मुल्तान शहर में उन्होंने भारत की तरफ से पहली बार टेस्ट में तिहरा शतक लगाया था।
बीसीसीआई ने सहवाग को बधाई संदेश देते हुए कहा कि नजफगढ़ के नवाब ने टेस्ट मैचों में ओपनिंग को नए ढंग से परिभाषित किया।
The man who redefined opening in Tests - Happy Birthday ‘Nawab of Najafgarh’ @virendersehwag #Legend #TeamIndia pic.twitter.com/NBCs9bDDvZ
— BCCI (@BCCI) October 20, 2017
आईसीसी ने भी ट्विटर पर सहवाग को बधाई दी
सहवाग
- फोटो : The indian express
आईसीसी ने भी ट्विटर पर सहवाग को बधाई देते हुए उनके रिकॉर्ड का उल्लेख किया।
17,253 international runs and one of just two players to score both 300+ in Tests and 200+ in ODIs - Happy Birthday @virendersehwag! pic.twitter.com/Hq2R18OTqi
— ICC (@ICC) October 20, 2017
टेस्ट में दो बार 300 प्लस रन का कीर्तिमान है
virender sehwag
सहवाग के नाम भारत की ओर से टेस्ट में दो बार 300 से अधिक रन बनाने का कीर्तिमान है। सहवाग ने 2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई में 318 रनों की पारी खेली थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17253 रन बनाने वाले सहवाग के नाम वन डे में भी दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड है।
सहवाग तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर थे
वीरेन्द्र सहवाग
टीम इंडिया में सहवाग तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर थे। मुल्तान में सहवाग ने सिक्स मारकर तिहरा शतक पूरा किया था। उन्हें पता था अगर वह तिहरा शतक बनाएंगे तो यह भारत की ओर से टेस्ट में पहला तिहरा शतक होगा। इसके बाद भी उन्होंने बिना किसी दबाव के 299 के स्कोर पर सिक्स मारकर ऐतिहासिक पारी खेली। मुल्तान में वह 309 रन बनाकर आउट हुए।
क्रिकेट फैन्स-पूर्व क्रिकेटर साथियों ने बधाई दी
विराट कोहली और वीरेंद्र सहवाग
ट्विटर पर सहवाग को बधाई दी गई। क्रिकेट फैन्स से लेकर उनके पूर्व क्रिकेटर साथियों ने बधाई दी। सभ्ाी ने सहवाग की तेज बल्लेबाजी को याद करते हुए उन्हें एक विस्फोटक ओपनर बताया।
Happy birthday to the legend with the golden heart!! 20 yrs seem like yesterday!! Keep rocking & be blessed always @virendersehwag pic.twitter.com/ZZXWSlBxOe
— Mithun Manhas 🇮🇳 (@MithunManhas) October 20, 2017