भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग को उत्तर प्रदेश के खिलाफ 2-5 नवंबर तक होने वाली रणजी ट्रॉफी क्रिकेट मैच के लिए दिल्ली का कप्तान बनाया गया है। टीम में उनके ओपनिंग जोड़ीदार गौतम गंभीर के साथ ही विराट कोहली, आशीष नेहरा, इशांत शर्मा और उन्मुक्त चंद जैसे स्टार खिलाड़ी भी शामिल हैं। इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे चार टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले सहवाग और गंभीर के लिए इस मैच में अभ्यास का अच्छा मौका होगा।