फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहवाग ने शून्य पर आउट होने में की कपिल की बराबरी

Fri, 14 Dec 2012 09:22 PM IST
नागपुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने शून्य पर आउट होने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव की बराबरी कर ली है। सहवाग पहले ओवर की तीसरी गेंद पर शून्य पर बोल्ड होकर पेवेलियन लौट गए। सहवाग अपने कैरियर में 16वीं बार बोल्ड हुए। उन्होंने कपिल देव की बराबरी कर ली।
विज्ञापन


कपिल 131 टेस्ट मैचों में 16 बार शून्य पर आउट हुए थे जबकि सहवाग 102 टेस्ट मैचों में 16वीं बार शून्य पर आउट हुए हैं। भारतीय बल्लेबाजों में सर्वाधिक बार शून्य पर आउट होने के मामले में अब सहवाग से आगे अनिल कुंबले (17 बार), हरभजन सिंह (18 बार), बिशन सिंह बेदी (20 बार), भागवत चंद्रशेखर (23) बार और जहीर खान (27 बार) हैं। सर्वाधिक बार शून्य पर आउट होने का ओवरआल रिकॉर्ड वेस्ट इंडीज के कोर्टनी वाल्श के नाम है जो 132 टेस्ट मैचों में 43 बार शून्य पर आउट हुए हैं।
विज्ञापन


-53 वीं बार सचिन क्लीन बोल्ड हुए।
-09 सबसे ज्यादा बाद एंडरसन ने सचिन को आउट करने का रिकॉर्ड बनाया।
-01 रूट ने पहले ही टेस्ट में अर्द्धशतक बनाने की उपलब्धि हासिल की
-04 विकेट कैरियर का तीसरा टेस्ट खेल रहे लेग स्पिनर पीयूष चावला ने लिए। यह उनके टेस्ट कैरियर का सबसे उम्दा प्रदर्शन रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें