फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाक-चौबंद सुरक्षा में होगा हैदराबाद टेस्ट

Thu, 28 Feb 2013 04:34 PM IST
हैदराबाद/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच 2 से 6 मार्च के बीच हैदराबाद में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए जबरदस्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। हैदराबाद के दिल सुखनगर में हाल ही में हुए बम धमाके को देखते हुए शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
विज्ञापन


उप्पल स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए सुरक्षा के कड़े उपाय किए गए हैं। स्टेडियम के अंदर और बाहर कड़े सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब आक्टोपस की दो यूनिटों और सेना की पांच पलटन सहित करीब दो हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

पुलिस ने सुरक्षा इंतजामों की जानकारी देते हुए बताया कि स्टेडियम के बाहर और अंदर कुल 60 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि मैच के दौरान पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जा सके। इसके अलावा चेक प्वांइटों पर भी सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। इसके अलावा किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई टीमों को भी मौके पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन


स्टेडियम में बैनर, मोबाइल फोन, कैमरा बैन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्टेडियम के आसपास असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए विशेष टीमों की तैनाती की गई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दर्शकों को भी एहतियातन बैग, बैनर, मोबाइल फोन, कैमरे और खाने पीने की वस्तुओं को ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

उन्होंने साथ ही बताया कि शहर में चल रहे मेट्रो कार्य के कारण जेनपैक्ट से उप्पल रिंग रोड तक गाड़ियों को पार्क करने की इजाजत नहीं होगी। इसके साथ ही पांच दिन तक चलने वाले टेस्ट मैच के दौरान स्टेडियम के निकटतम रूटों पर भारी वाहनों को प्रवेश की इजाजत नहीं होगी।

इससे पहले बुधवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें कड़े सुरक्षा के बीच दो मार्च से शुरू होने जा रहे टेस्ट मैच के लिए हैदराबाद पहुंची थी। भारत ने चेन्नई में पहला टेस्ट आठ विकेट से जीतकर चार मैचों की सीरीज ।-0 की बढ़त बना ली है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा मैच पंजाब में मोहाली के पीसीए स्टेडियम में 14 से 18 मार्च तक खेला जाएगा जबकि चौथा और अंतिम टेस्ट दिल्ली के फ्रिजशाह कोटला में 22 से 26 मार्च तक होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें