संजू सैमसन
- फोटो : SOCIAL MEDIA
संजू सैमसन के शतक के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को हार का मुंह देखना पड़ा। आईपीएल कप्तानी पदार्पण में शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने संजू सैमसन (119 रन, 63 गेंद, 12 चौके, सात छक्के) के ताबड़तोड़ शतक के बावजूद सात विकेट पर 217 रन ही बना सकी। इससे पहले पंजाब किंग्स ने कप्तान लोकेश राहुल के 50 गेंद में पांच छक्कों और सात चौकों की मदद से 91 रन और दीपक हुड्डा (28 गेंद में 64 रन, छह छक्के, चार चौके) के साथ उनकी तीसरे विकेट के लिए 105 रन की तेजतर्रार साझेदारी की बदौलत छह विकेट पर 221 रन बनाए थे।