वनडे सीरीज के बाद अब 3 मैचों की टी-20 सीरीज शुरू होनी है, लेकिन फटाफट क्रिकेट शुरू होने से पहले ही जिम्बाब्वे के 2 बड़े खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं।
एकदिवसीय सीरीज में शर्मनाक पराजय के बाद जिम्बाब्वे की टीम टी-20 में वापसी के मूड में थी लेकिन उसकी तैयारियों को जोर का झटका लगा है। टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर सीन विलियम्स और बल्लेबाज क्रेग इरविन चोट के कारण पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए हैं।
इरविन तेजी से फिट हो रहे हैं लेकिन शनिवार से शुरू हो रही टी-20 सीरीज के लिए फिटनेस हासिल करने का उनके पास ज्यादा समय नहीं है। उन्हें पहले वनडे मैच में हैमस्ट्रिंग हो गया था और सीरीज से बाहर होना पड़ा था।
इरविन की जगह सीन विलियम्स को टीम में वापस लाया गया लेकिन वह भी दूसरे मैच से ठीक पहले चोटिल हो बैठे। टॉस होने के बाद होने वाले छोटे से अभ्यास सत्र में उनकी अंगुली टूट गई और टीम में होने के बाद भी वह मैदान पर उतर नहीं सके। टीम के सिर्फ 10 बल्लेबाज ही बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए।