फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: 'गाबा टेस्ट के बाद बढ़ा है भारतीय टीम का आत्मविश्वास', आकाश दीप ने सीरीज को लेकर रखी राय

Sun, 22 Dec 2024 12:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर चौथा टेस्ट मैच खेला जाना है। इससे पहले आकाश दीप ने कहा कि तीसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद जब वह और बुमराह ड्रेसिंग रूम में आए तो सभी खुश थे।
विज्ञापन
आकाश दीप - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप का कहना है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम दो टेस्ट से पहले सीरीज बराबरी पर है जिस कारण दोनों टीमों के चांस 50-50 है। आकाश दीप ने रविवार को अभ्यास सत्र के दौरान मीडिया से बातचीत की और टीम के माहौल के बारे में बताया। भारतीय तेज गेंदबाज का कहना है कि ब्रिसबेन के गाबा में खेले गए तीसरे टेस्ट के बाद टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है। 
विज्ञापन

आकाश दीप ने कहा कि गाबा में फॉलोऑन बचाने के बाद टीम का माहौल चियरफुल है। भारतीय टीम पर गाबा टेस्ट में हार का खतरा मंडरा रहा था और टीम ऑस्ट्रेलिया से पहली पारी में काफी पीछे थी। एक समय टीम के सामने फॉलोऑन का खतरा था, लेकिन आकाश दीप और जसप्रीत बुमराह ने अंतिम विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी कर फॉलोऑन बचाया था जिससे ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस मैच में बारिश का साया रहा और मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। 

यह भी पढ़ें: IND vs AUS: राहुल के बाद अब चोटिल हुए कप्तान रोहित, मेलबर्न टेस्ट से पहले अभ्यास के दौरान घुटने में लगी चोट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर चौथा टेस्ट मैच खेला जाना है। इससे पहले आकाश दीप ने कहा कि तीसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद जब वह और बुमराह ड्रेसिंग रूम में आए तो सभी खुश थे। भारत ने जैसे ही फॉलोऑन बचाया कोच गौतम गंभीर, कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली खुशी से उछल पड़े थे। 

फॉलोऑन बचने के बाद कैसा था ड्रेसिंग रूम का माहौल?
आकाश दीप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मैं जिस स्थान पर बल्लेबाजी करने आता हूं और अगर हम 25 रन भी जोड़ देते हैं तो यह अंत में काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। मैं हमेशा बल्ले से योगदान देना चाहता हूं। गाबा टेस्ट के चौथे दिन मेरे दिमाग में बस यही चल रहा था कि मुझे आउट नहीं होना है और भगवान की कृपा से यह काम कर गया। जब मैं ड्रेसिंग रूम में गया तो वहां का माहौल काफी खुशनुमा था। जब आप फॉलोऑन बचा लेते हैं तो इससे भरोसा बढ़ता है और यही सभी के चेहरे पर दिखा था। 

उन्होंने कहा, अंतिम दो टेस्ट बचे हैं और सीरीज 50-50 पर चल रही है। पिछले टेस्ट में हम अधिकतर समय पिछड़े रहे, लेकिन अंतिम दिन हमारा आत्मविश्वास बढ़ा। मुझे लगता है कि बॉक्सिंग डे टेस्ट को देखते हुए यह महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

एमसीजी में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में भारत का पलड़ा ऑस्ट्रेलिया पर भारी है। पिछले 10 वर्षों में टेस्ट में यह ग्राउंड भारत के लिए अजेय किला बना हुआ है। भारतीय टीम ने इस मैदान पर 2014 से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल तीन मुकाबले खेले हैं और उसे दो में जीत मिली है, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है। वहीं, पैट कमिंस की अगुआई वाली टीम पिछले 10 वर्षों में एमसीजी पर भारत के खिलाफ जीत दर्ज नहीं कर सकी है। यह आंकड़े भारत के लिए राहत देने वाले हैं क्योंकि टीम की नजरें बढ़त हासिल करने पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें