स्कॉटलैंड में पहला क्रिकेट मैच 1785 में रिकॉर्ड किया गया। हालांकि इस टीम को अपना पूरा मैच खेलने के लिए और 80 साल लग गए और 1865 में स्कॉटलैंड ने सरे के खिलाफ मैच खेला, जिसमें उसे 172 रन से जीत मिली।
जहां तक अतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सवाल है तो वनडे वर्ल्ड कप में पहली बार इस टीम को 1999 में खेलने का मौका मिला, जहां टीम पांच मैच खेली और सभी में उसे हार मिली।
स्कॉटलैंड को फिर 2007 वर्ल्ड कप में भी प्रवेश मिला जहां उसने तीन मैच खेले और सभी गंवाए। हालांकि टीम में कोएट्जर सहित कई अच्छे खिलाड़ी हैं और इस बार स्कॉटलैंड विपक्षी टीमों को कड़ी टक्कर देने को तैयार है।
एशिया से रिकॉर्ड 6 टीमें इस बार वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही हैं जो किसी महाद्वीप से सबसे ज्यादा टीमों की भागीदारी एक साथ हो रही है। एशिया के बाद यूरोप से सबसे ज्यादा 3 टीमें भाग लेंगी। इंग्लैंड और आयरलैंड के अलावा स्कॉटलैंड तीसरी यूरोपीय टीम है।
खास बातें
1994 में आईसीसी सदस्यता मिली।
स्कॉटिश टीम- प्रिस्टन मोमसेन, काइल कोएट्जर, रिची बेरिंगटन, फ्रैडी कोलमैन, मैथ्यू क्रॉस, जोस डेवी, एलासडायर इवांस, हामिश गार्डिनर, माजिद हक, माइकल लीस्क, मैट मचान, कैलम मैकलियोड, साफयान शरीफ, रोब टेलर और लेन वार्डला।