फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पॉट फिक्सिंग के दागियों पर लग सकता है बैन

Fri, 13 Sep 2013 11:52 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसीसीआई की जांच समिति ने अपनी जांच में राजस्थान रॉयल्स के चार क्रिकेटरों को स्पॉट फिक्सिंग में संलिप्त पाया है।
विज्ञापन


आईपीएल 6 में स्पॉट फिक्सिंग मामले के सामने आने के बाद बीसीसीआई ने भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के प्रमुख रवि सवानी की अगुवाई में एक जांच समिति का गठन किया था।

एक सदस्यीय सवानी समिति ने अपनी जांच में एस श्रीसंत, अजीत चंदीला, अंकित चौहान और अमित सिंह पर कई बार स्पॉट फिक्सिंग में शामिल होने का दोषी पाया है और उसने इन प्रतिबंधित क्रिकेटरों पर पांच साल से लेकर आजीवन प्रतिबंध की सिफारिश की है।
विज्ञापन


रॉयल्स के पूर्व क्रिकेटर और अहमदाबाद के निवासी अमित सिंह जिन्होंने आईपीएल में 2012 में आखिरी बार राजस्थान की ओर से खेला था। श्रीसंत, चंदीला और चौहान के अलावा स्पॉट फिक्सिंग मामले में अमित को भी गिरफ्तार किया गया था।

साथ ही दो अन्य क्रिकेटरों हरमीत सिंह और तेज गेंदबाज सिद्धार्थ त्रिवेदी पर स्पॉट फिक्सिंग मामले की जानकारी होने की बात छुपाने के आरोप में एक से पांच साल तक प्रतिबंध की मांग की गई है। बाएं हाथ के फिरकी गेंदबाज हरमीत 2012 में अंडर-19 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे।

बीसीसीआई से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अनुशासनात्मक समिति चंदीला और अमित पर आजीवन प्रतिबंध जबकि श्रीसंत और चौहान पर 10 से 15 साल का प्रतिबंध लगा सकती है।

रवि सवानी अपनी रिपोर्ट की रिपोर्ट के बाद बीसीसीआई की अनुशासनात्मक समिति की शुक्रवार को होने वाली बैठक में आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में शामिल भारतीय खिलाड़ियों के भविष्य पर फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन


आईपीएल के छठे संस्करण में एस श्रीसंत, अजीत चंदीला और अंकित चौहान ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेला था लेकिन स्पॉट फिक्सिंग में पकड़े जाने के बाद इनके अनुबंध रद कर दिए गए थे।

बीसीसीआई की अनुशासन समिति अब बैठक में सवानी की रिपोर्ट पर चर्चा करेगी जिसमें बोर्ड के उपाध्यक्ष अरुण जेटली और निरंजन शाह भी शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें