फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप: फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी न्यूजीलैंड, कोरोना ने बिगाड़े सारे समीकरण

Tue, 02 Feb 2021 04:34 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोरोना महामारी की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने अपना दक्षिण अफ्रीकी दौरा टाल दिया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने मंगलवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। दरअसल, इसी महीने के अंत में ऑस्ट्रेलियाई टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका जाने वाली थी। इस घोषणा से जून में इंग्लैंड में खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों को झटका लगा है। अंक तालिका की शीर्ष दो टीमें फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

विज्ञापन


वहीं, न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के क्वालीफाई कर गई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में से कौन सी दूसरी टीम फाइनल में पहुंचती है, क्योंकि जून 2021 में टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल होना है और अभी तीसरे नंबर पर काबिज ऑस्ट्रेलिया को इससे पहले सीरीज पूरी करनी होगी।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, 'आज हमने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को सूचित किया कि हम कोरोना वायरस महामारी के कारण दक्षिण अफ्रीका के आगामी टूर को स्थगित करने के अलावा हमारे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है। सीए के अंतरिम सीईओ निक हॉक्ले ने कहा, दक्षिण अफ्रीका की वर्तमान परिस्थितियां सही नहीं हैं और देश कोरोना की दूसरी लहर झेल रहा है। ऐसे में वहां का दौरा करना टीम के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता था। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'कोराना वायरस का नया रूप दक्षिण अफ्रीका में फैल रहा है और मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक वर्तमान समय में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने से खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टॉफ के लोगों के लिए काफी ज्यादा खतरा होगा।' उन्होंने आगे कहा, 'इस निर्णय से हम भी काफी निराश हैं क्योंकि हम इस समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को जारी रखना चाहते हैं। इसके अलावा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जाने की हमारी उम्मीदों को भी ठेस लगी है।' वहीं, हॉक्ले ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका का सीरीज के लिए उठाए गए कदमों के लिए धन्यवाद भी अदा किया।
 
इसका अर्थ यह हुआ कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल अब भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा क्योंकि ऑस्ट्रेलिया तकनीकी रूप से बाहर हो चुका है।
 

 


 

क्या है मौजूदा समीकरण?

ऑस्ट्रेलिया डब्ल्यूटीसी तालिका में भारत और न्यूजीलैंड के बाद फिलहाल तीसरे पायदान पर है। उसे डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाने के लिए दक्षिण अफ्रीका में कम से कम 2-0 की जीत दर्ज करनी थी। वहीं, भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से शुरू हो रहे चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दो मुकाबले अगर ड्रॉ रहते हैं तो ऑस्ट्रेलिया की टीम को फाइनल में पहुंचने का मौका मिल सकता है।

उधर, भारत ने घरेलू सीरीज में अगर इंग्लैंड को 4-0 या 3-0 या 3-1 या 2-1 या 2-0 से भी हरा दिया तो टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। वहीं, इंग्लैंड को अगर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है तो उसे भारत को 4-0 या 3-0 या 3-1 से हराना होगा। 
विज्ञापन

ग्रीम स्मिथ ने जताई निराशा

वहीं, दक्षिण अफ्रीका के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ग्रीम स्मिथ ने बयान जारी कर कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दौरा रद्द कर काफी ज्यादा निराश किया है। उन्होंने कहा कि हमने कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ कई तरह की चर्चा की थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की हर उम्मीद पर खरा उतरने के लिए क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने पिछले कुछ सप्ताह से काफी ज्यादा काम किया है। ऑस्ट्रेलिया के इस निर्णय से हम काफी ज्यादा निराश हैं। स्मिथ ने आगे कहा कि सीएसए ने इसकी तैयारियों के लिए काफी खर्च किया था। अब दौरे के निलंबित होने से बड़ा वित्तिय नुकसान होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें