फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया घर जाकर 'आराम' करे

Sat, 31 Jan 2015 04:00 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह पहले टीम इंडिया इतिहास बदलने के इरादे से ऑस्ट्रेलिया पहुंची थी। पूर्व टेस्ट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सोचा था कि ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं की धरती में हराकर एक और कीर्तिमान अपने नाम करेंगे। लेकिन इन दो माह कुछ ऐसा हुआ कि जिसकी किसी को उम्मीद तक नहीं थी।
विज्ञापन


सबसे पहले बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने मुंह की खाई और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इंडियन फेंस यह झटका संभाल ही पा रहे थे कि धोनी ने टेस्ट से संन्यास की घोषणा कर सबको चौंका दिया।

फिर 15 जनवरी से शुरू हुई त्रिकोणीय सीरीज में टीम इंडिया हारकर बाहर हो गई। इस बार ऑस्ट्रेलिया ही नहीं इंग्लैंड टीम के हाथों भी हार का सामना करना पड़ा। कभी शानदार बल्लेबाजी से मैच का रुख पलटने वाली टीम इंडिया के बल्लेबाज नहीं चले। नतीजन टीम इंडिया इस सीरीज में भी एक जीत का खाता खोलने में नाकाम रही।
विज्ञापन


यह कहने में गुरेज नहीं होगा कि इन दिनों टीम इंडिया के सितारे गर्दिश में चल रहे है। दो माह पहले टीम इंडिया के चार्ज खिलाड़ियों की धार को अब जंक लग गया है। अब तो दो दिग्गज टीम इंडिया को वर्ल्ड कप से आराम करने की बात भी कह रहे है।

"गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए कोहली को होटल बदलना पड़ता है"

शुक्रवार को टीम इंडिया की शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि बिना आराम के टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएगी। टीम को वर्ल्ड कप से पहले स्वदेश लौटकर अपने परिवारवालों से मिलने जाना चाहिए।

स्टार स्पोर्टस चैनल में बातचीत के दौरान गांगुली ने कहा, " आप ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीवन स्मिथ और विराट कोहली के प्रदर्शन की तुलना नहीं कर सकते, क्योंकि स्मिथ हर मैच के बाद अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जाते है। वहीं कोहली को ऐसा मौका नहीं मिल पाता। कोहली को तो अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए होटल बदलना पड़ता है।"

उन्होंने आगे कहा कि ऑस्ट्रेयाई टीम का फायदा यह है कि वह अपने प‌रिवार के बीच में खेल रही है, वहीं टीम इंडिया पिछले दो माह से अपने परिवार से मिल तक नहीं पाई है। ऐसे में टीम इंडिया के खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप से पहले रिफ्रेशमेंट की जरुरत है।
विज्ञापन

"पॉवर होती तो जरुर करता टीम इंडिया की मदद"

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने आगे कहा, "अगर मेरे पास टीम इंडिया के लिए कुछ करने की पॉवर होती तो मैं जरुर करता। टीम को इस वक्त आराम की जरुरत है। इसके अलावा टीम इंडिया के पास 15 फरवरी से पहले कोई मैच भी नहीं है, इसलिए टीम प्रबंधन को इस बारे में सोचना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि लगातार दो सीरीज में हार के बाद प्रबंधन को टीम इंडिया के खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने की जरुरत है। इसके लिए यदि उन्हें परिवार के साथ कुछ वक्त बिताने का मौका मिले तो वह वर्ल्ड कप के लिए एक बार फिर तरोताजा महसूस करने लगेंगे।

वहीं इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी माना कि लगातार दो सीरीज के चलते टीम के खिलाड़ियों को आराम का मौका नहीं मिल पाया।

धोनी ने कहा, " टीम के हर खिलाड़ी ने हर मैच में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश की, लेकिन कई बार इस तरह का उतार-चढ़ाव होता रहता है।" उन्होंने कहा कि जल्द ही टीम की जीत के साथ वापसी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें