फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: सरफराज खान पर लगा ड्रेसिंग रूम की बात लीक करने का आरोप, भड़के हरभजन ने कोच गंभीर को दे डाली नसीहत

Fri, 17 Jan 2025 04:54 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें सरफराज खान पर ड्रेसिंग रूम की बातों को लीक करने का आरोप लगा था। इस मुद्दे पर अब पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने बात की है।
विज्ञापन
सरफराज खान-हरभजन सिंह-गौतम गंभीर - फोटो : BCCI-ANI-Harbhajan singh (x)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत की 1-3 से करारी शिकस्त के बाद भारतीय क्रिकेट विवादों का अड्डा बन गया है। कभी खिलाड़ियों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए 10 सूत्री नीति पेश हो रही है तो कभी विदेशी दौरे पर हुई बातों को लेकर चौंकाने वाले खुलासा हो रहे हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें सरफराज खान पर ड्रेसिंग रूम की बातों को लीक करने का आरोप लगा था। इस मुद्दे पर अब पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने बात की है। उन्होंने मुख्य कोच गौतम गंभीर को समझदारी दिखाने की सलाह भी दी है।
विज्ञापन

सरफराज पर लगे आरोपों पर आया भज्जी का बयान
दरअसल, न्यूज 24 की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सरफराज खान ने ड्रेसिंग रूम की बातों को लीक किया था। इसका खुलासा गौतम गंभीर ने समीक्षा बैठक में किया था। मामले के तूल पकड़ने के बाद अब पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह ने भी इस पर अपनी राय रखी है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा- 'पिछले कुछ दिनों में जो कुछ भी हुआ है, चाहे वह ऑस्ट्रेलिया में हो या उसके बाद... मैदान पर हार-जीत होती रहती है। लेकिन हर दिन ड्रेसिंग रूम से नई कहानियां नहीं आनी चाहिए। आज एक रिपोर्ट आई है कि कोच साहब (गौतम गंभीर) ने कहा है कि सरफराज खान ने ड्रेसिंग रूम की बातें मीडिया को लीक की हैं। अगर कोच साहब ने ऐसा कहा है तो उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। अगर सरफराज खान ने ऑस्ट्रेलिया में ऐसा किया होता तो आप कोच होते तो आप उनसे बात कर सकते थे। वह एक खिलाड़ी है, उसे समझाइए । वह एक युवा खिलाड़ी है, वह भविष्य में भारत के लिए खेलेगा।'

हरभजन सिंह ने गंभीर को दी खास सलाह
भज्जी ने गंभीर को खास सलाह दी। उनका मानना है कि मुख्य कोच को सरफराज से इस विषय में बात करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा, 'सीनियर खिलाड़ी होने के नाते, युवाओं को ज्ञान देना हमारा कर्तव्य है। अगर उन्होंने (गंभीर) यह कहा है कि सरफराज ने खबर लीक की है, और अगर खिलाड़ी ने वास्तव में ऐसा किया है, तो यह गलत है। ड्रेसिंग रूम की बातें खुले में नहीं आनी चाहिए। गौतम गंभीर इस काम के लिए नए हैं, उन्हें समय दिया जाना चाहिए। खिलाड़ियों को भी नए सिस्टम के साथ तालमेल बिठाने का समय मिलना चाहिए।'

पूर्व गेंदबाज को आई ग्रेच चैपल के दौर की याद
गौतम गंभीर के कार्यकाल में यह सब होता देखकर हरभजन सिंह को ग्रेग चैपल की याद आ गई। उन्होंने कहा- 'आपको बैठकर मामले को सुलझाना चाहिए। पिछले 6-8 महीनों में भारतीय क्रिकेट में बहुत सारी अफवाहें फैली हैं। यह बहुत जरूरी है कि खिलाड़ियों और कोच के बीच कॉर्डिनेशन हो। 2005-06 के सीजन में ग्रेग चैपल के दौर में भी यही हुआ था।'
विज्ञापन

बीसीसीआई की बैठक से जुड़ी बातें बाहर आने पर भड़के हरभजन
इस दौरान हरभजन बीसीसीआई की बैठक में होने वाली बातों के बाहर आने से नाराज दिखे। उन्होंने कहा- 'कौन ऐसा कर रहा है और क्यों? आपको अपने परिवार के सदस्यों के बारे में खुलेआम बुरा नहीं बोलना चाहिए, इससे आपके परिवार का नाम खराब होता है।' बता दें कि, सरफराज खान को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलने का मौका नहीं मिला था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें