इस इवेंट का मुख्य आकर्षण सुजुकी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर e-ACCESS था। यह स्कूटर स्पॉट-ऑन डिजाइन, प्रदर्शन, विश्वसनीयता, व्यावहारिकता और कनेक्टिविटी के साथ पेश किया गया है। e-ACCESS में 3.07 kWh की लीथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी का उपयोग किया गया है, जो सुरक्षा, टिकाऊपन और लंबी बैटरी लाइफ के लिए जानी जाती है। बैटरी को घर पर या पोर्टेबल चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। इसे 2 घंटे 12 मिनट में फास्ट चार्जर से और 6 घंटे 42 मिनट में पोर्टेबल चार्जर से पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है।
सुजुकी ने इस इवेंट में Access 125 स्कूटर भी लॉन्च किया है, जिसे शानदार डिजाइन, शक्तिशाली इंजन और आधुनिक सुविधाओं के साथ पेश किया गया है। यह स्कूटर 125cc इंजन से लैस है, जो बेहतर माइलेज और स्मूद परफॉर्मेंस प्रदान करता है।
प्रमुख फीचर्स:
- इंजन: 125cc सिंगल सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, OBD-2B अनुरूप।
- डिजाइन: एलईडी पोजिशन लाइट, एलईडी टेल लैंप।
- सुविधाएं: बाहरी फ्यूल लिड, बड़ा अंडरसीट स्टोरेज, ड्यूल फ्रंट पॉकेट।
- सेफ्टी: ब्रेक लॉक, पासिंग स्विच और हैजर्ड स्विच।
- कनेक्टिविटी: ब्लूटूथ इनेबल्ड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, जो रेन अलर्ट, कैलेंडर अलर्ट और डिजिटल वॉलेट जैसी सुविधाएं प्रदान करता है।
- ऑल-न्यू Access 125 तीन वेरिएंट्स – स्टैंडर्ड, स्पेशल और राइड कनेक्ट एडिशन में उपलब्ध है।
Suzuki E-85 GIXXER SF 250
- फोटो : अमर उजाला
सुजुकी ने अपनी पहली E-85 फ्यूल कंप्लायंट मोटरसाइकिल GIXXER SF 250 भी लॉन्च की है। भारत के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई सुजुकी GIXXER SF 250 Flex Fuel मोटरसाइकिल अब E85 फ्यूल के साथ उपलब्ध है, जो 85% तक एथनॉल मिश्रित ईंधन का उपयोग कर सकती है।
इंजन: इसमें एक उच्च आउटपुट 250cc BS-VI compliant इंजन है, जो E85 फ्यूल पर 20.5 kW (27.9 PS) पावर @ 9,300 rpm और E20 फ्यूल पर 20 kW (27.2 PS) पावर @ 9,300 rpm देता है। टॉर्क 22.5 Nm @ 7,300 rpm है। Suzuki Oil Cooling System (SOCS) और Suzuki Eco Performance (SEP) तकनीक इसे उच्च प्रदर्शन और कम ईंधन खपत सुनिश्चित करती है। इसमें स्प्लिट सीट डिजाइन, ड्यूल-चैनल ABS, साइड स्टैंड इंटरलॉक स्विच, और सुजुकी का ईज़ी स्टार्ट सिस्टम है। इसके अलावा इस बाइक में ब्लूटूथ सक्षम डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, जो Suzuki Ride Connect एप के साथ जुड़ा है, जिससे राइडर को रीयल-टाइम जानकारी और कनेक्टिविटी मिलती है।