राज बावा
इसके अलावा टीम में भविष्य में हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट के तौर पर माने जाने वाले अंडर-19 के स्टार ऑलराउंडर राज बावा को भी जगह मिली है। राज बावा इस साल हुए अंडर-19 विश्व कप में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। 19 साल के बावा ने अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 31 रन देकर पांच विकेट भी झटके थे। अब वह अपने सीनियर करियर की शुरुआत करेंगे। अब तक वह चंडीगढ़ के लिए दो रणजी ट्रॉफी मैच और पंजाब किंग्स के लिए दो आईपीएल मैच खेल चुके हैं। इंडिया-ए में जगह उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।
सैमसन ने पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच अगस्त में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मैच के रूप में खेला था। इसके अलावा टीम में ऋतुराज गायकवाड़, उमरान मलिक, राहुल चाहर, श्रीकर भरत, अभिमन्यू ईश्वरन, रजत पाटीदार, शाहबाज अहमद और राहुल त्रिपाठी को भी चुना गया है। मध्य प्रदेश के रीवा के तेज गेंदबाज कुलदीप सेन को भी टीम में शामिल किया गया है। वहीं, आईपीएल में शानदार बैटिंग करने वाले तिलक वर्मा को भी जगह दी गई है।
राहुल त्रिपाठी
रजत पाटीदार
रजत पाटीदार फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने हाल ही में न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच में एकमात्र पारी में 176 रन बनाए थे। वहीं, अभिमन्यू ने 132 और तिलक ने 121 रन बनाए थे। ऋतुराज ने उस मैच में 108 रन बनाए थे। इस टीम के साथ भारतीय टीम न्यूजीलैंड-ए को कड़ी टक्कर दे सकती है।
तिलक वर्मा
कुलदीप सेन