सैमसन तस्वीर में समंदर किनारे एक बेंच पर बैठे हुए हैं और दृश्य का आनंद ले रहे हैं। इस तस्वीर पर आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के उनके साथी और इंग्लैंड टीम के कप्तान जोस बटलर ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा- शानदार। सैमसन को लगातार दूसरे टी20 में प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया। भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज के दूसरे मैच में भी सैमसन को जगह नहीं मिली थी। इसके बाद नेपियर में तीसरे टी20 में सैमसन को नहीं खिलाया गया।
अब फैन्स टीम मैनेजमेंट पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- यहां भी बेंच पर। रतन चौहान नाम के यूजर ने लिखा- भारत का नंबर एक प्लेयर। पंकज मीना नाम के यूजर ने लिखा- सर दूसरा टी20 देखने का बहुत मन था, लेकिन जब पता चला किआ आप टीम में नहीं हो तो मैंने मैच भी नहीं देखा।
रवींद्रन धीरज नाम के यूजर ने लिखा- भारतीय टीम मैनेजमेंट श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों को छोटे फॉर्मेट में मौका देता रहेगा जब तक वह खेलना न सीख लें। टीम इंडिया आप जैसे बल्लेबाज को मिस कर रही है। टी20 खेलने के लिए जो जरूरी एटिट्यूड और टेम्परामेंट की जरूरत होती है, वह आप में है। उम्मीद है कि आपको मौका मिलेगा और हम आपको अगला टी20 वर्ल्ड कप खेलते देखना चाहते हैं।
गौरव मीना नाम के यूजर ने लिखा- बहुत दुख होता है जब आप काबिल हो और आपमें प्रतिभा हो पर आपको मौका नहीं मिलता। रामचर्या नाम के यूजर ने लिखा- हम आपको भारत के नियमित विकेटकीपर के तौर पर देखना चाहते हैं। दीपेश नाम के यूजर ने लिखा- डिजर्व करने वाले खिलाड़ी को टीम इंडिया ने बाहर बैठा रखा है।
संजू सैमसन वनडे सीरीज में भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं। भारतीय टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज के बाद 25 नवंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। वनडे में शिखर धवन टीम इंडिया के कप्तान होंगे। पहला वनडे 25 को ऑकलैंड में, दूसरा वनडे 27 को हैमिल्टन और तीसरा वनडे 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।