फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli: संजय मांजरेकर ने समझाया- विराट कोहली के लिए क्यों आसान है आगे का जीवन

Wed, 31 Aug 2022 01:24 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संजय मांजरेकर ने कहा है कि कोहली ने अपनी तकनीक में थोड़ा बदलाव किया है, लेकिन उन्हें थोड़ा और बदलने की जरूरत है। इसके बाद उनका जीवन आसान होगा। 
 
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप में भारत का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ था। इस मैच में विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद थी। मैच की तीसरी गेंद में बल्लेबाजी करने आए विराट बेहतरीन अंदाज में खेल रहे थे। उनका एक कैच जरूर छूटा, लेकिन इसके बाद वो अच्छी लय में नजर आए। ऐसा लग रहा था कि आज कोहली के बल्ले से बड़ी पारी आएगी और वो भारत को जीत दिलाकर ही वापस लौटेंगे। इसी बीच उन्होंने अपना विकेट फेंक दिया और 35 रन के स्कोर पर आउट हो गए। 
विज्ञापन


विराट इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन वो टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। इस पारी में विराट ने दिखाया कि वो लय में लौट चुके हैं। उन्होंने कुछ बेहतरीन शॉट लगाए और पुराने विराट कोहली की झलक उनके अंदर दिखाई दी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा है कि विराट के लिए आगे का जीवन आसान है, लेकिन उन्हें अपनी बल्लेबाजी में एक दो बदलाव करने होंगे। 

कोहली को बैकफुट पर भी शॉट खेलने की जरूरत
संजय मांजरेकर ने कहा कि विराट ने अपनी बल्लेबाजी में थोड़े बदलाव किए हैं। उन्होंने एक हुक शॉट खेला, जिसमें उन्हें छह रन मिले थे। इसके बाद उन्होंने कुछ पुल शॉट भी खेले। हालांकि, अभी भी वो फ्रंट फुट पर ज्यादा खेल रहे हैं। इसी वजह से एक कैच स्लिप में गया था। उन्हें थोड़ा और बैकफुट पर जाने की जरूरत है। इससे वो बैकफुट पर शॉट खेल पाएंगे और गेंदबाजों को परेशानी में डालेंगे। 
विज्ञापन


मांजरेकर ने कहा कि गेंद खेलने से पहले वो थोड़ा सा बैकफुट पर जा रहे थे। इसी वजह से उन्हें फायदा मिला। उन्हें अपने खेल में थोड़ा और बदलाव करने की जरूरत है। विराट बैकफुट पर थोड़े और शॉट खेलेंगे तो उनके लिए आगे का जीवन बेहद आसान होने वाला है। 

हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ विराट से वापसी की उम्मीद
इस टूर्नामेंट में भारत का दूसरा मैच हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ है। इस मैच में विराट से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। हॉन्ग कॉन्ग की गेंदबाजी काफी कमजोर है और कोहली इसका फायदा उठाकर लय हासिल कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें