फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit vs Manjrekar: 'उनके टेस्ट में दिन लद गए थे', रोहित के संन्यास पर संजय मांजरेकर का चौंकाने वाला बयान

Fri, 09 May 2025 08:08 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने हिटमैन के  संन्यास पर चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रोहित के टेस्ट में ओपनिंग के दिन लद गए थे।
विज्ञापन
संजय मांजरेकर-रोहित शर्मा - फोटो : Sanjay Manjrekar (instagram)-ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। उन्होंने अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज से पहले टेस्ट कप्तानी भी छोड़ दी। हालांकि, वह वनडे में खेलना जारी रखेंगे। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने हिटमैन के  संन्यास पर चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रोहित के टेस्ट में ओपनिंग के दिन लद गए थे।
विज्ञापन

रोहित शर्मा - फोटो : ANI
मांजरेकर ने किया ट्वीट
मशहूर कमेंटटेटर मांजरेकर ने शुक्रवार को एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा- 'रोहित ने पिछली 15 पारियों में 164 रन बनाए। इनमें से 10 घरेलू मैदान पर बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ थे। औसत 10.9 का रहा। अपने मौजूदा फिटनेस स्तर के साथ...रोहित शर्मा के टेस्ट ओपनर के रूप में दिन लद गए थे। इसलिए...।'

रोहित शर्मा - फोटो : PTI
रोहित का बल्ला खामोश रहा
रोहित ने अपने करियर की शुरुआत मध्यक्रम के बल्लेबाज के तौर पर की थी। हालांकि, कुछ समय बाद उन्हें ओपनिंग का मौका मिला। बतौर ओपनर 38 वर्षीय बल्लेबाज ने 68 पारियों में नौ शतक और आठ अर्धशतकों की मदद से 2697 रन बनाए। पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी दो मैचों में उनका बल्ला खामोश रहा और 10.5 के औसत से सिर्फ 42 रन बनाए। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में रोहित ने छह पारियों में 15.16 के औसत से सिर्फ 91 रन बनाए। इतना ही नहीं, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी उनका खराब प्रदर्शन जारी रहा। पांच पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 31 रन निकले। इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उनका इंग्लैंड दौरे पर चयन मुश्किल नजर आ रहा था।
विज्ञापन

रोहित शर्मा - फोटो : ANI
रोहित की कप्तानी में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज गंवाई
रोहित की आलोचना तब से शुरू हुई, जब भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में अहम टेस्ट सीरीज गंवा बैठा। 2023-25 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कीवियों के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज जीतनी जरूरी थी, लेकिन भारतीय टीम वह सीरीज 3-0 से गंवा बैठी।

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी भारत को 3-1 से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में हार मिली। इस सीरीज में तो रोहित को आखिरी टेस्ट के लिए बेंच पर बैठा दिया गया। तब भी उनके संन्यास की अटकलें लगी थीं, लेकिन फिर उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स से बात कर इन अटकलों का खंडन किया था। उन्होंने तब कहा था कि आगे क्या होगा किसी ने नहीं देखा और वह फॉर्म में वापसी का दम खम रखते हैं। सीरीज खत्म हुई और फिर भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। फिर आईपीएल की शुरुआत हुई और बीच में ही रोहित ने संन्यास का फैसला ले लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें