देश में क्रिकेट एक धर्म की तरह पूजा जाता है। आम आदमी हो या सेलिब्रिटी यह खेल हर किसी की धड़कन में बसता है। हाल ही में बॉलीवुड के बाबा यानी संजय दत्त ने अपने पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में बात की।
विज्ञापन
2 of 5
संजय दत्त ने बताया कि वह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के फैन हैं। दरअसल संजय ने एक काॅमेडी शो के दौरान यह राज खोला। शो में संजय ने कहा, 'सचिन तेंदुलकर मेरे पसंदीदा बल्लेबाज हैं और मुझे उन्हें बल्लेबाजी करते देखना पसंद है।
विज्ञापन
3 of 5
उन्होंने आगे कहा, 'जब सचिन 90 के दशक में बल्लेबाजी करते थे, तो वह वॉशरूम में जाने में भी देरी कर देते थे।' अभिनेता ने कहा कि, 'ओवर-ब्रेक और विज्ञापनों से मुझे और गुस्सा आता था।'
4 of 5
वैसे संजय दत्त अकेले नहीं जिन्होंने क्रिकेटर्स के प्रति अपनी दीवानगी बयां की हो, अभी चंद दिन पहले ही सलमान खान ने धोनी को अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताया था। सलमान के पिता सलीम खान ने भी धोनी के शांत और चतुर दिमाग की तारीफ की थी।
आपको बता दें कि संजय दत्त के जीवन पर बनी फिल्म 'संजू' बनकर रिलीज के लिए तैयार है। टीजर और ट्रेलर पहले ही धूम मचा चुके हैं। फैंस को 30 मई का बेसब्री से इंतजार है। 'संजू' में संजय दत्त के जीवन के उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है।