फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय बांगड़ ने शिखर धवन को बताया मूल्यवान, कहा '10-12 दिन बाद होगा उनके खेलने पर फैसला'

Thu, 13 Jun 2019 06:12 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
चोट लगने के बाद शिखर धवन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

भारतीय टीम के सहायक कोच संजय बांगड़ ने कहा है कि मौजूदा विश्व कप में चोटिल शिखर धवन की उपलब्धता पर फैसला दस से 12 दिन में होगा। वह टीम के लिए काफी मूल्यवान खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि हम उनकी स्थिति पर निगरानी रख रहे हैं और इस बात में अंतिम फैसला करने में 10 से 12 दिन लग सकते हैं। तब हम फैसले लेने की बेहतर स्थिति में होंगे। हम शिखर जैसे मूल्यवान खिलाड़ी को चोट लगते ही बाहर नहीं करना चाहते। दस-बारह दिन में हम फैसले लेने के लिए बेहतर स्थिति में होंगे।

विज्ञापन


बांगड़ के बयान का मतलब है कि धवन न्यूजीलैंड के अलावा पाक (16 जून) और अफगानिस्तान (22 जून) के खिलाफ मुकाबले में उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। 

राहुल लें द्रविड़ से प्रेरणा:
बांगड़ ने कहा कि यदि धवन की अनुपस्थिति में लोकेश राहुल ओपनिंग पर बेहतर करते हैं तो इससे टीम का संतुलन और बेहतर होगा। उन्होंने राहुल द्रविड़ की मिसाल दी जिन्होंने विकेटकीपिंग से लेकर विभिन्न क्रम तक बहुआयामी भूमिका निभाई।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें