फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirza-Malik show: उर्दूफ्लिक्स पर मिर्जा मलिक शो के जरिए डेब्यू करेंगे सानिया और शोएब, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Tue, 07 Dec 2021 06:45 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक मिर्जा मलिक शो के जरिए उर्दूफ्लिक्स पर नई पारी की शुरुआत करेंगे। यह पहला मौका होगा जब ये दोनों साथ में किसी कार्यक्रम में काम करेंगे। 
 
विज्ञापन
शोएब मलिक और सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक मिर्जा मलिक शो लेकर आ रहे हैं। इस शो के जरिए दोनों स्टार खिलाड़ी उर्दूफ्लिक्स पर अपने करियर की शुरुआत करेंगे। यह टॉक शो होगा, जिसमें सानिया और शोएब लोगों का मनोरंजन करने की कोशिश भी करेंगे। इन दोनों ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है। यह पहला मौका होगा जब यह जोड़ी साथ में किसी शो में काम करेगी। जल्द ही ये दोनों दुबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें इस शो से जुड़े सवालों के जवाब दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


इस शो के बारे में बात करते हुए सानिया और शोएब ने कहा कि उन्हें साथ में नई चीजें करना बेहद पसंद है और जैसे ही उन्हें यह शो करने का मौका मिला दोनों इसके लिए काफी उत्साहित थे। सानिया ने कहा "हमें चुनौतियां पसंद हैं, इसलिए हमारे लिए खेल से हटकर मीडिया में काम करना काफी उत्साहित करने वाला था।" 
विज्ञापन

कैसा होगा शो
अपने शो के बारे में बताते हुए सानिया ने कहा "एक अच्छा पारिवारिक शो सभी को हंसाने वाला होना चाहिए, जैसा कि कपिल शर्मा शो में होता है। हमारा शो एक कॉमेडी शो नहीं होगा, लेकिन लोगों को हंसाना जरूरी है। हमारी जिंदगी में कई ऐसी चीजें हैं, जो बहुत मजेदार नहीं हैं।" उन्होंने आगे बताया कि इस शो का हर एपिसोड एक घंटे का होगा और वो चाहती हैं कि यह एक घंटा दर्शकों के लिए मजेदार होना चाहिए। 

साथ में विज्ञापन में किया है काम
मलिक ने बताया कि वो सानिया के साथ विज्ञापन में काम कर चुके हैं, लेकिन यह शो आसान नहीं होगा। उन्होंने इससे पहले कई इंटरव्यू लिए हैं और उन्हें इस दौरान काफी मजा आया था। इस शो से भी मलिक ऐसी ही उम्मीद लगाए हुए हैं। वहीं उर्दूफ्लिक्स से संस्थापक फरहान गौहर ने इसे उपमहाद्वीप के सबसे बड़े शो में से एक बताते हुए कहा कि इस शो में भारत और पाकिस्तान से मेहमानों को बुलाया जाएगा। साथ ही दोनों देशों के बीच प्यार का संदेश देने की कोशिश की जाएगी। 

सानिया ने बताया कि शो में दर्शकों और मेहमानों के लिए मजेदार चीजें होंगी। शो में कई गेम भी होंगे ताकि इसे रोचक बनाया जा सके। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि सवाल पूछते समय वो कोई कुटुलता नहीं दिखाएंगी, जैसे कि बाकी होस्ट करते हैं। दर्शक अपने चहेते मेहमानों को शो में बुलाने के लिए उनके नाम भी कमेंट कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें