फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BANvsSL: शर्मनाक हार के बाद जयसूर्या ने की श्रीलंकाई टीम की निंदा, बोले- देश की साख दांव पर

Wed, 26 May 2021 09:45 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

  • सनथ जयसूर्या ने श्रीलंकाई टीम की कड़ी निंदा
  • बांग्लादेश से मिली थी 103 रन से करारी हार
  • इस दिग्गज ने कहा, देश (श्रीलंका) की साख दांव पर 
विज्ञापन
श्रीलंकाई टीम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश से मिली करारी हार के बाद श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सनथ जयसूर्या ने अपनी ही टीम की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'एक पूर्व खिलाड़ी और कप्तान के रूप में मेरे लिए बांग्लादेश के खिलाफ पहली सीरीज हार को पचाना बहुत मुश्किल है। देश की साख दावं पर है। लड़कों को आखिर तक लड़ना होगा।'

विज्ञापन


बता दें कि मुशफिकुर रहीम (125 रन) की शानदार शतकीय पारी के दम पर बांग्लादेश ने दूसरे वन-डे में श्रीलंका को 103 रनों (डकवर्थ लुईस पद्धति) से पहली बार वनडे सीरीज अपने नाम की।बांग्लादेश की टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच तीसरा मुकाबला कल यानी गुरुवार (28 मई) को खेला जाएगा।
 


मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने 246 रन बनाए। बांग्लादेश की तरफ से मुश्फिकुर रहीम ने 127 गेंदों में 10 चौके की मदद से 125 रन की शानदार पारी खेली। मेजबान टीम के 246 रन का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम  40 ओवर ओवर में नौ 9 विकेट खोकर 141 रन ही बना सकी और मैच हार गई।

विज्ञापन

 
बारिश के कारण डकवर्थ लुईस नियम के तहत श्रीलंका को 40 ओवर में 245 रन का लक्ष्य मिला था। मेजबान टीम की तरफ से ऑफ स्पिनर मेहदी हसन और तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट लिए। उधर, श्रीलंका की तरफ से कोई भी बल्लेबाज 30 रन तक का भी आंकड़ा पार नहीं कर सका। धनुष्का गुनातिलका ने सबसे ज्यादा 24 रन बनाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें