फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता जिम्बॉब्वे तो बड़ा भाई है IPL स्टार, अब सैम को मिली भारत के खिलाफ इंग्लैंड टीम में जगह

Sun, 29 Jul 2018 11:45 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट श्रंखला में इंग्लैंड टीम में जिन नए खिलाड़ियों को मौका मिला उनमें सैम अहम हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सैम कुरैन काउंटी क्रिकेट में सरे के लिए खेलते हैं। उनके पिता केविन कुरैन जिम्बाब्वे के लिए खेल चुके हैं। 
विज्ञापन


सैम के बड़े भाई टॉम कुरैन भी इंग्लैंड के लिए दो टेस्ट खेलने के साथ आईपीएल में कोलकाता नाइटराउडर्स की टीम के सदस्य हैं। युवा तेज गेंदबाज ने इसी साल पाकिस्तान के खिलाफ जून में टेस्ट पदार्पण किया था और दोनों पारियों में एक-एक विकेट लिया था। 

अगर बर्मिंघम में भारत के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट में अंतिम एकादश में मौका मिलता है तो यह उनका दूसरा टेस्ट होगा। इंडिया ए के खिलाफ इंग्लैंड लॉयंस की ओर से खेलते हुए पहली पारी में 43 रन देकर पांच विकेट लिए थे। 
विज्ञापन


सैम के पास सरे काउंटी में नेट पर भारतीय कप्तान विराट कोहली को गेंदबाजी करने का मौका था लेकिन कोहली चोट के कारण इंग्लैंड दौरे से पहले काउंटी टीम से नहीं जुड़े। सैम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक वनडे भी खेल चुके हैं। 
 
बर्थडे पर बनाया अनूठा रिकॉर्ड

पाक के खिलाफ अपने पहले टेस्ट में इस युवा पेसर ने अनूठा रिकॉर्ड बनाया। वह तीन जून को 20 साल के हुए और अपने पहले टेस्ट में तीन जून को बीस के ही स्कोर पर आउट हुए। टेस्ट क्रिकेट में ऐसा दूसरी बार हुआ कि जब किसी खिलाड़ी ने उतना ही स्कोर किया जितनी उम्र का उसने आंकड़ा छूआ। इससे पहले 1961 में इंग्लैंड के ही ज्योफ पोलर ने 26वें जन्मदिन पर उतना ही स्कोर किया था। 
विज्ञापन

 
टेस्ट
मैच    ओवर    रन दिए    औसत    विकेट 
01    14.1         43         21.50    02
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें