फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Nizar: एक-दो नहीं..12 गेंदों में 11 छक्के, KCL में आया सलमान का तूफान, 26 गेंदों में कूट दिए 86 रन

Sat, 30 Aug 2025 08:12 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सलमान निजार की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत कालीकट ग्लोबस्टर्स ने 186 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए अदाणी त्रिवेंद्रम रॉयल्स की टीम 19.3 ओवर में 173 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह कालीकट ने रोमांचक मुकाबले में 13 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
सलमान निजार - फोटो : salman nizar-instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल क्रिकेट लीग के एक रोमांचक मुकाबले में सलमान निजार ने अपनी बल्लेबाजी से ऐसा तूफान खड़ा किया कि देश-दुनिया के सभी क्रिकेट प्रेमी दंग रह गए। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में कालीकट के लिए खेलते हुए निजार ने मात्र 26 गेंदों में 86 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने आखिरी दो ओवरों में रिकॉर्डतोड़ 71 रन ठोककर मैच का रुख ही बदल दिया।
विज्ञापन

निजार का तूफानी प्रदर्शन
18वें ओवर के बाद कालीकट का स्कोर 115/6 था और टीम मुश्किल में दिख रही थी। लेकिन क्रीज पर आए निजार ने परिस्थिति बदलने का बीड़ा उठाया। 19वें ओवर में उन्होंने तेज गेंदबाज बासिल थंपी पर लगातार पांच छक्के जड़ते हुए 31 रन बटोरे। इसके बाद 20वें ओवर में अभिजीत प्रवीण की गेंदबाजी पूरी तरह तहस-नहस हो गई, जहां वाइड और नो-बॉल का भी फायदा उठाते हुए निजार ने अकेले 40 रन जोड़ दिए।

विज्ञापन

330.8 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
निजार की इस तूफानी पारी में 11 शानदार छक्के शामिल रहे और मैदान में मौजूद दर्शक लगातार रोमांचित होते रहे। शुरुआती झटकों और कठिन पिच परिस्थितियों के बावजूद निजार ने जिस अंदाज में आक्रामक बल्लेबाजी की, उसने न केवल कालीकट की पारी को मजबूती दी बल्कि टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक नया कीर्तिमान भी रच दिया। दो ओवरों में 71 रन बनाने का यह कारनामा टी20 क्रिकेट के आखिरी के ओवरों में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बन गया है। निजार की यह पारी क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार बन गई। बता दें कि, सलमान निजार की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत कालीकट ग्लोबस्टर्स ने 186 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए अदाणी त्रिवेंद्रम रॉयल्स की टीम 19.3 ओवर में 173 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह कालीकट ने रोमांचक मुकाबले में 13 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें