फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Agha: मैदान पर ग्लव्स-हेलमेट फेंकना सलमान आगा को पड़ा भारी, आईसीसी ने लगाई फटकार; क्या है पूरा मामला?

Sat, 14 Mar 2026 06:57 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान आगा को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे मैच में हेलमेट और ग्लव्स फेंकने के लिए आईसीसी ने फटकार लगाई है। इसके अलावा उनके खाते में एक डिमेरिट अंक लगाया गया है।
विज्ञापन
सलमान आगा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की टीम इन दिनों बांग्लादेश दौरे पर है और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। शुक्रवार को मीरपुर में खेले गए दूसरे वनडे मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान आगा रनआउट होने के बाद नाराज हो गए थे और उन्होंने हेलमेट और ग्लव्स मैदान पर फेंक दिए थे। अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आचार संहिता का उल्लंघन करने पर आगा को आधिकारिक रूप से फटकार लगाई है।
विज्ञापन

आईसीसी ने क्या कहा?
आईसीसी ने बताया कि आगा ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए निर्धारित आईसीसी की आचार संहिता के लेवल-1 नियम का उल्लंघन किया है। यह मामला अनुच्छेद 2.2 से जुड़ा है, जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण, कपड़ों या मैदान की वस्तुओं के दुरुपयोग से संबंधित है।

ये भी पढ़ें: मैदान पर तमाशा: नाटकीय अंदाज में रन आउट हुए सलमान आगा, मेहदी हसन मिराज से भिड़े; जानें क्यों हो रहा विवाद?
 

इस तरह रन आउट हुए सलमान आगा - फोटो : BCB Video Screen Grab
कैसे रन आउट हुए आगा?
  • यह घटना पाकिस्तान पारी के 39वें ओवर में घटी।
  • मेहदी हसन मिराज की गेंद चौथी गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने शॉट खेला।
  • गेंद को रोकने के लिए मिराज आगे बढ़े और अपने पैर से उन्होंने इसे रोका।
  • इस दौरान नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े सलमान आगा क्रीज से बाहर निकले हुए थे।
  • चूंकि गेंद सलमान आगा के पास रुक गई थी तो उन्हें लगा कि गेंद पूरी हो गई है।
  • लेकिन मिराज ने तत्परता दिखाते हुए गेंद को स्टंप्स की ओर मारा और रन आउट की अपील कर दी।
  • सलमान इससे चौंक गए, लेकिन वह क्रीज से बाहर थे और इस कारण तीसरे अंपायर ने उन्हें आउट दिया।
  • इससे सलमान बौखला गए और उन्होंने गुस्से में हेलमेट मैदान पर फेंक दिया और गुस्से से ड्रेसिंग रूम की ओर लौटे। 
  • पवेलियन लौटने से पहले सलमान ने मिराज के साथ बहस की, लेकिन बांग्लादेशी कप्तान उन्हें समझाते नजर आए। 

आगा को क्या सजा मिली?
आगा को आधिकारिक चेतावनी दी गई है। उनके खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया है। पिछले 24 महीनों में यह उनका पहला अपराध है। आईसीसी ने बताया कि आगा ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी के सदस्य नीमुर राशिद राहुल द्वारा प्रस्तावित सजा मान ली, इसलिए इस मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

ये भी पढ़ें: रन आउट विवाद पर बहस तेज: आगा का खेल भावना पर जोर, मेहदी से नहीं की सुलह; पाकिस्तानी खिलाड़ी के समर्थन में कैफ
विज्ञापन

सीरीज की स्थिति
मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रन से (DLS मेथड) हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। अब सीरीज का निर्णायक मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें