फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: क्या आखिरी बार चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में दिखेंगे महेंद्र सिंह धोनी? इरफान पठान का बड़ा बयान

Sat, 14 Mar 2026 06:28 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल की 28 मार्च से शुरुआत होनी है। इससे पहले धोनी के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इरफान पठान ने सीएसके के पूर्व कप्तान को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि धोनी आखिरी बार सीएसके की जर्सी में नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल में भविष्य को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि आईपीएल के आगामी सत्र में प्रशंसकों को शायद आखिरी बार धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में खेलते देखने का मौका मिले।
विज्ञापन

आखिरी बार आईपीएल में दिखेंगे धोनी?
आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले धोनी के संन्यास को लेकर अटकलें फिर से बढ़ गई हैं। खासकर तब, जब सीएसके ने संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड कर अपनी टीम में शामिल किया। कई लोगों का मानना है कि इस कदम से धोनी मैदान पर कम भूमिका निभाते हुए टीम के मेंटर के रूप में ज्यादा योगदान दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2026: आईपीएल का कार्यक्रम जारी, पहले चरण के 20 मुकाबलों में चार डबल-हेडर; RCB और SRH के बीच ओपनिंग मैच

इरफान पठान ने क्या कहा?
जियोहॉटस्टार के शो 'गेम प्लान' में इरफान पठान ने कहा, 'सीएसके बिना धोनी के अधूरी है। यह सीजन शायद आखिरी बार हो सकता है जब हम उन्हें पीली जर्सी में खेलते देखें। सीएसके और आईपीएल को उनके बिना सोच पाना मुश्किल है।' उन्होंने यह भी कहा कि हर साल आईपीएल आते ही धोनी पूरी तैयारी के साथ नजर आते हैं और इस बार भी वह काफी फिट दिख रहे हैं।

टीम में मेंटर की भूमिका निभा सकते हैं धोनी
44 वर्षीय धोनी इस महीने की शुरुआत में ही चेन्नई में टीम कैंप से जुड़ चुके हैं और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। पठान के मुताबिक इस सीजन में धोनी की भूमिका युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देने की हो सकती है। उन्होंने कहा कि टीम में नेतृत्व समूह तैयार किया जा रहा है, जिसमें संजू सैमसन के साथ-साथ अन्य खिलाड़ी भी शामिल होंगे।

युवाओं को जिम्मेदारी लेने का समय
पठान का मानना है कि अब टीम में युवा खिलाड़ियों को आगे आकर जिम्मेदारी संभालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ियों को भविष्य की कमान संभालने के लिए तैयार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: IPL 2026: आईपीएल के आगामी सत्र से पहले दिल्ली कैपिटल्स को झटका, टीम के इस अहम सदस्य ने छोड़ा साथ; जानिए वजह
विज्ञापन

धोनी का आईपीएल रिकॉर्ड
धोनी ने आईपीएल में अब तक 278 मैच खेले हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के लिए खेलते हुए 5439 रन बनाए हैं। पिछले सीजन में वह अधिकतर डेथ ओवरों में छोटे लेकिन प्रभावी कैमियो करते नजर आए थे और 13 पारियों में 196 रन बनाए थे। हालांकि, सीएसके के सीईओ के. विश्वनाथन ने कहा है कि धोनी आईपीएल 2026 के पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे और सभी मैच खेलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें