फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL Test: श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, साई सुदर्शन अभी भी सीओई में; फिटनेस पर कब होगा फैसला?

Tue, 04 Aug 2026 07:56 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

शुभमन गिल की अगुआई में भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच गई, लेकिन चोटिल बल्लेबाज साई सुदर्शन अभी बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं। अगले 3-4 दिनों में उनकी फिटनेस का आकलन होगा, जिसके बाद टीम से जुड़ने पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : SLC-X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की अगुआई में टीम इंडिया मंगलवार को दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच गई। हालांकि, शीर्ष क्रम के बल्लेबाज साई सुदर्शन अभी टीम के साथ नहीं गए हैं। वह पैर की अंगुली की चोट से उबर रहे हैं और फिलहाल बंगलूरू स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में मेडिकल स्टाफ की निगरानी में रिहैब कर रहे हैं।
विज्ञापन

साई सुदर्शन - फोटो : IANS
नेट्स में शुरू की बल्लेबाजी, जल्द होगा फिटनेस टेस्ट
सूत्रों के मुताबिक, सुदर्शन रोजाना एक घंटे से अधिक समय तक नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनकी रिकवरी पर लगातार नजर रखी जा रही है और अगले तीन से चार दिनों में उनकी फिटनेस का दोबारा आकलन किया जाएगा। इसके बाद ही तय होगा कि वह श्रीलंका जाकर टीम से जुड़ पाएंगे या नहीं।

साई सुदर्शन - फोटो : BCCI
जल्दबाजी नहीं करना चाहता बीसीसीआई
बीसीसीआई मेडिकल टीम सुदर्शन की वापसी को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। बोर्ड का मानना है कि खिलाड़ी को पूरी तरह फिट होने के बाद ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटना चाहिए। हाल के दिनों में तेज गेंदबाज हर्षित राणा की जल्द वापसी के बाद दोबारा चोटिल होने का मामला सामने आया था, इसलिए सुदर्शन के मामले में अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है।

इंडिया-ए दौरे पर लगी थी चोट
साई सुदर्शन को हाल ही में भारत-ए के श्रीलंका दौरे के दौरान पैर की अंगुली में चोट लगी थी। हालांकि अब उन्होंने नेट्स में बल्लेबाजी शुरू कर दी है, जिससे मेडिकल स्टाफ को उम्मीद है कि वह जल्द टीम से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन

टीम इंडिया - फोटो : SLC-X
सात अगस्त से अभ्यास मैच, 15 से पहला टेस्ट
भारतीय टीम सात अगस्त से कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब मैदान पर तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। इसके बाद टीम 15 अगस्त से गॉल में पहला टेस्ट खेलेगी, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा। यदि सुदर्शन फिट घोषित होते हैं, तो उनके दूसरे टेस्ट से पहले टीम से जुड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें