फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक टीम को बड़ा झटका, अजमल पर बैन

Tue, 09 Sep 2014 03:46 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
संकट के दौर से गुजर रही पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मंगलवार को एक जबर्दस्त झटका लगा। पाकिस्तान के नंबर वन गेंदबाज सईद अजमल पर गेंदबाजी करने से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन


श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई टेस्ट और वनडे सीरीज के दौरान फिरकी गेंदबाज अजमल पर गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठाए गए थे। आईसीसी ने ऑफ स्पिनर सईद अजमल के एक्शन को तय नियमों के आधार पर सही नहीं मानते हुए क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में गेंदबाजी करने से प्रतिबंधित कर दिया है। हालांकि वह अपने एक्शन में सुधार के साथ वापसी के लिए आईसीसी से गुहार लगा सकते हैं।

ऐसा नहीं है कि अजमल की गेंदबाजी एक्शन पर पहली बार सवाल उठाया गया है। इससे पहले अप्रैल, 2009 में अजमल को 'दूसरा' डालने के दौरान उनकी गेंदबाजी एक्शन को संदिग्ध माना गया। बाद में वह इस आरोप से उसी महीने बरी हो गए।
विज्ञापन

Trending Videos

गेंदबाजी परीक्षण में असफल होने के बाद लगा बैन

सईद अजमल पाकिस्तान क्रिकेट टीम की गेंदबाजी आक्रमण के प्रमुख हथियार माने जाते हैं। वह पिछले कुछ सालों से पाक के मैच जीताऊ गेंदबाज बने हुए हैं। अजमल आईसीसी वनडे रैंकिंग में वर्ल्ड नंबर वन गेंदबाज हैं, जबकि टेस्ट और टी-20 में शीर्ष 10 गेंदबाजों में शुमार हैं। वह पिछले 3 सालों में क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं।

पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ गाले में खेले गए टेस्ट मैच के बाद अजमल की गेंदबाजी एक्‍शन पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

अजमल पर यह बैन ब्रिसबेन में नेशनल क्रिकेट सेंटर में आईसीसी द्वारा चुनी गई बॉयो-मैकेनिक्स विशेषज्ञों की निगरानी में किए गए गेंदबाजी परीक्षण के बाद लगाई गई है। आईसीसी ने कहा, "एक स्वतंत्र जांच टीम ने पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर सईद अजमल की गेंदबाजी एक्‍शन को गलत पाया और तत्काल प्रभाव से उन पर अंतरराष्ट्रीय मैचों में गेंदबाजी करने से प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह फैसला उनकी फेंकी गई सभी गेंदों के आधार पर लिया गया जिसमें वह तय मानक 15 डिग्री से ज्यादा झुकाव पर गेंद डाल रहे थे।"
विज्ञापन

हाल में घटे संदिग्‍ध गेंदबाजी एक्‍शन के मामले

सईद अजमल पर गेंदबाजी से प्रतिबंध की घटना पहली नहीं है। इससे पहले हाल ही में आईसीसी ने शेन विलियम्सन, शेन शिलिंगफोर्ड और सचित्रा सेनानायके पर गेंदबाजी से प्रतिबंध लगाए हैं।

अगस्त, 2014 बांग्लादेश के सोहाग गाजी की गेंदबाजी सं‌दिग्‍ध, कार्डिफ में होगा परीक्षण।
अगस्त, 2014 जिम्बाब्वे के प्रास्पर उत्सेया की गेंदबाजी सं‌दिग्‍ध, परीक्षण जारी।
अगस्त, 2014 पाकिस्तान के सईद अजमल की गेंदबाजी सं‌दिग्‍ध, सितंगर में लगा बैन।
जुलाई, 2014 संदिग्‍ध गेंदबाजी के कारण न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन पर लगा बैन।
जुलाई, 2014 श्रीलंका के गेंदबाजी सचित्रा सेनानायके पर लगा बैन।
दिसंबर, 2013 में शेन शिलिंगफोर्ड पर गेंदबाजी से प्रतिबंध। हालांकि मार्च, 2014 में प्रतिबंध हट गया। मार्लोन सैमुअल्स की भी गेंदबाजी संदिग्‍ध मानी गई।
अक्टूबर, 2013 में दक्षिण अफ्रीका के जोहान बोथा की गेंदबाजी संदिग्‍ध। बाद में आरोपमुक्त हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें