फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sachin vs Razzaq: पाकिस्तान के इस गेंदबाज को खेलने में परेशान हो जाते थे सचिन, मैकग्रा-वॉर्न से पहले लिया नाम

Fri, 16 Jun 2023 04:44 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रज्जाक पहले भी बता चुके हैं की वीरेंद्र सहवाग को पाकिस्तान के खिलाड़ी सबसे खतरनाक बल्लेबाज मानते थे, तेंदुलकर दूसरे स्थान पर थे। पाकिस्तान हमेशा ही सहवाग और सचिन के लिए प्लानिंग करता था।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के लिए बीते कुछ वर्षों में बेहतरीन बल्लेबाज खेले हैं और कई रिकॉर्ड बनाए हैं, लेकिन कोई भी महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी नहीं कर सका है। सचिन ने अपने 24 साल के करियर में बल्ले से पूरे विश्व का दिल जीता है और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। हालांकि, एक ऐसा गेंदबाज जिसने सचिन को खासा परेशान किया है वह थे अब्दुल रज्जाक। सचिन ने संन्यास के बाद भी बताया था कि जब भी वह रज्जाक के सामने बल्लेबाजी करते थे, उन्हें दिक्कत होती थी।
विज्ञापन


इस सराहना के लिए अब्दुल रज्जाक ने महान सचिन के लिए आभार व्यक्त किया बताया कि यह सचिन का विनम्र व्यवहार है, जो उन्होंने महान गेंदबाजों की सूची में उनका नाम लिया।

रज्जाक ने कहा "सबसे पहले तो सचिन हमेशा से ही एक उच्चतम स्तर के बल्लेबाज थे और रहेंगे। हालांकि, जिस तरह के इंसान वह हैं और जितने उनके प्रशंसक हैं, उन्हें यह कहने की जरुरत नहीं थी कि मुझे खेलने में उन्हें सबसे ज्यादा तकलीफ होती थी। मैं कभी नहीं समझा की सचिन मेरा नाम क्यों लेते थे, वह किसी का भी नाम ले सकते थे- ग्लेन मैग्रा, वसीम अकरम, वकार यूनिस, डीन अंब्रोस या कर्टनी वाल्श, मुरलीधरन या शेन वार्न। तो उन्हें ऐसा करने की जरुरत नहीं है। यह उनकी महानता है। मैंने ऐसा पहले भी कहा है जो शब्द उन्होंने मेरे लिए कहे, वह उनके स्वभाव में है। एक बार नहीं कई बार उन्होंने ऐसा कहा है, वीरेंद्र सहवाग भी मेरी बात से सहमति रखेंगे।"
विज्ञापन


सहवाग को सबसे खतरनाक बल्लेबाज मानते थे पाकिस्तानी खिलाड़ी
रज्जाक पहले भी बता चुके हैं कि वीरेंद्र सहवाग को पाकिस्तान के खिलाड़ी सबसे खतरनाक बल्लेबाज मानते थे, तेंदुलकर दूसरे स्थान पर थे। रज्जाक ने कहा - वीरेंद्र सहवाग सबसे खतरनाक बल्लेबाज थे, उसके बाद सचिन। पाकिस्तान हमेशा ही सहवाग और सचिन के लिए प्लानिंग करता था। हमारा प्लान होता था कि अगर हमने इन दोनों का विकेट ले लिया तो हम मैच जीत जाएंगे। गेंदबाजी में, हमारे बल्लेबाज जहीर खान के लिए प्लान करते थे, थोड़े समय के लिए इरफान पठान के लिए भी करते थे और हरभजन सिंह भी। यह कुछ बड़े नाम थे जो बड़े मैच में अपनी टीम के लिए प्रदर्शन करते थे।

रज्जाक के खिलाफ सचिन का रिकॉर्ड
अब्दुल रज्जाक के खिलाफ सचिन तेंदुलकर ने 18 पारियों में बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने रज्जा की 305 गेंदों में 236 रन बनाए। उनका औसत 33.71 और स्ट्राइक रेट 77.37 का रहा। रज्जाक ने सात बार सचिन का विकेट भी लिया। खास बात यह रही कि सचिन कभी भी उनके खिलाफ छक्का नहीं लगा पाए। हालांकि, उन्होंने 30 चौके जरूर लगाए। 236 में से 96 रन सचिन ने विकेटों के बीच भागकर बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें