फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला क्रिकेट को मिला सचिन का समर्थन

Sun, 05 Feb 2017 06:13 AM IST
एजेंसी/ दुबई
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने शनिवार को कहा कि वह इस साल होने वाले आईसीसी महिला विश्वकप कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनके मुताबिक क्रिकेट के वैश्वीकरण के मद्देनजर महिला विश्वकप की बड़ी भूमिका है। आईसीसी के लिए लिखे गए अपने लेख में तेंदुलकर ने स्पष्ट किया कि , ‘विश्वकप क्रिकेट में थाईलैंड का सम्मिलित होना कुछ लोगों को भले ही चकित करता हो, लेकिन यह असलियत भी हो सकता है! इस साल होने वाले आईसीसी महिला क्रिकेट विश्वकप में जगह बनाने के लिए थाईलैंड भी दावेदार है। 
विज्ञापन


अगले हफ्ते कोलंबो में क्वालीफायर के दौरान टीम थाईलैंड खेलती नजर आएगी।’ आईसीसी महिला विश्वकप 2017 का आयोजन इस साल यूनाइटेड किंगडम में जून-जुलाई के दौरान होगा। सचिन यह भी मानते हैं कि महिला क्रिकेट को विस्तार देना लैंगिक समानता की दिशा में उत्प्रेरक का काम करेगा। इसके अलावा महिला क्रिकेटरों ने अपने शानदार प्रदर्शन के बल पर न केवल खुद को स्थापित किया है, बल्कि अपने दर्शकों की संख्या भी बढ़ाई है। 

महिला क्रिकेटरों ने बच्चियों में खेल के प्रति रुचि भी जगाई है। क्रिकेट का दायरा दुनियाभर खासकर उन देशों तक विस्तारित करने की कोशिश हो रही है जहां क्रिकेट नहीं खेला जाता, ऐसे में अच्छी खासी दर्शक संख्या रखने वाले महिला क्रिकेट का महत्व बढ़ जाता है।  सचिन ने कहा, ‘आईसीसी महिला विश्वकप क्वालीफायर में भाग लेने वाली सभी टीमों को मेरी ओर से शुभकामना। मैं सभी से अनुरोध करूंगा कि वे पूरे दिल से महिला क्रिकेट का समर्थन करें।’ 
विज्ञापन


झूलन और मिताली की तारीफ की तेंदुलकर ने उम्मीद जताई कि भारतीय स्टार मसलन गेंदबाज झूलन गोस्वामी और बल्लेबाज मिताली राज टूर्नामेंट के दौरान शानदार प्रदर्शन करेंगी। सचिन ने विकेट लेने में झूलन गोस्वामी की फूर्ति को सराहा, तो मिताली राज के अब तक के प्रदर्शन की भी तारीफ की। यह भी जोड़ा कि बिस्माह मारूफ, सना मीर (दोनों पाकिस्तानी), मिगनॉन दु प्रीज, डेन वान नीकेर्क और मारिजाने काप्प (द. अफ्रीका) जैसी प्रतिभाएं भी खेल को लेकर उत्साहित हैं, जिनमें से हर एक के पास बड़ी संख्या में खुद के प्रशंसक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें