फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट गुरु रमाकांत आचरेकर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए तेंदुलकर और राज ठाकरे

Thu, 03 Jan 2019 10:34 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Sachin Tendulkar-Ramakant Achrekar
विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर का बुधवार की शाम निधन हो गया। 87 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि आचेरकर ने बुधवार की शाम 6 बजकर 30 मिनट पर अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

विज्ञापन


सचिन के बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर का जन्म सन् 1932 में हुआ था। उन्होंने 'क्रिकेट के भगवान' सचिन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आचरेकर ने सिर्फ सचिन को ही नहीं बल्कि विनोद कांबली, अजित अगरकर, चंद्रकांत पंडित और प्रवीण आमरे जैसे कई दिग्गज क्रिकेटरों को निखारा है। आचरेकर के निधन की खबर सुनकर भारतीय क्रिकेट में शोक की लहर है।
 

सचिन तेंदुलकर और राज ठाकरे क्रिकेट कोच रमाकांत आचरेकर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि क्रिकेट में दिए महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें साल 1990 में द्रोणाचार्य और 2010 में पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हं साल 2010 में टीम इंडिया के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन के द्वारा 'लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड' से भी नावाजा जा चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें