फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया को मिली सलाह, कोलेस्ट्रॉल-फैट से निजात पाना है तो खाए 'कड़कनाथ चिकन'

Thu, 03 Jan 2019 09:22 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
TEAM INDIA
विज्ञापन

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा व निर्णायक मैच सिडनी में खेला जा रहा है। इसके पहले मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के कृषि विज्ञान केंद्र ने अपने ऑफिशियल लेटर पैड पर बीसीसीआई और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन


इस पत्र के माध्यम से केंद्र ने झाबुआ में पाए जाने वाले कड़कनाथ प्रजाति के मुर्गे को भारतीय क्रिकेट टीम की नियमित डाइट में शामिल करने की सलाह दी है। पत्र के माध्यम से उन्होंने बताया है कि कड़कनाथ प्रजाति के मुर्गे में फैट व कोलेस्ट्रॉल कम होने और प्रोटीन अधिक होने से ये सलाह दी गई है।

यदि बीसीसीआई और कप्तान कोहली इस पर विचार करते हैं तो झाबुआ के कड़कनाथ की ख्याति और बढ़ेगी। कृषि विज्ञान केंद्र ने पत्र में लिखा कि कड़कनाथ को नियमित डाइट में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन


दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली और टीम इंडिया के कुछ सदस्य भोजन में ग्रिल्ड चिकन ले रहे थे, लेकिन अधिक कोलेस्ट्रॉल और अधिक फैट होने से इसे बंद करना पड़ा। ऐसे में कड़कनाथ चिकन सही और पूरक साबित हो सकता है। 

पत्र में लिखा गया है कि नेशनल रिसर्च सेंटर, हैदराबाद की रिपोर्ट में भी बताया गया है कि कड़कनाथ चिकन में अधिक प्रोटीन और आयरन है। काला रंग, हड्डियां भी कालीकड़कनाथ प्रजाति का मुर्गा पूरी तरह से काले रंग का होता है। इसकी हड्डियां, मांस और रक्त भी काला होता है। आदिवासी बोली में इसे कालमांसिया भी कहा जाता है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें