फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रनों के भूखे हैं सचिन, कंगारुओं की करेंगे धुनाई

Mon, 18 Feb 2013 07:20 PM IST
मेलबर्न/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व भारतीय कप्तान रवि शास्त्री को उम्मीद है कि स्टार बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 फरवरी से चेन्नई में शुरू हो रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


शास्त्री ने कहा, ‘वह भूखा होगा। वह वास्तव में भूखा होगा। यदि ऑस्ट्रेलिया उन्हें पहले दो मैचों में रन बनाने देता है तो यह तेंदुलकर के लिए बहुत बड़ी सीरीज होगी। वह शुरू में थोड़ा नर्वस रहेगा लेकिन यदि वह पहली दो पारियों में 50, 60 या 70 का स्कोर बना देता है तो फिर यह उनके लिए बड़ी सीरीज होगी।’

तेंदुलकर ने टेस्ट पर ध्यान केंद्रित करने के लिए दिसंबर में वन-डे से संन्यास ले लिया था। लेकिन शास्त्री का मानना है कि तेंदुलकर अब भी भारतीय बल्लेबाजी लाइन अप में सर्वश्रेष्ठ हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘इंग्लैंड ने बेहतरीन गेंदबाजी की लेकिन मैं समझता हूं कि उन्हें दो महीने का आराम मिला है और इसका उपयोग उन्होंने तैयारियों के लिए किया होगा। मैं चाहता हूं कि वह सकारात्मक बना रहे। उन्हें अपना नैसर्गिक खेल खेलना चाहिए। यदि वह ऐसा करते हैं तो हमें उनसे अच्छी पारियां देखने को मिलेंगी।’ उल्लेखनीय है कि सचिन ने 17 टेस्ट मैचों की 31 टेस्ट पारियों में एक भी शतक नहीं लगाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें