फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरा शतक बनाने से पहले ही आउट हो चुके थे सचिन, अंपायर ने नहीं दिया आउट, डेल स्टेन का दावा

Sun, 17 May 2020 01:25 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
sachin tendulkar 200

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने दावा किया है कि अंपायर इयान गोल्ड ने 2010 में भारतीय दर्शकों की कड़ी प्रतिक्रिया के डर से उस समय सचिन तेंदुलकर को जानबूझकर आउट नहीं दिया था। उन्होंने कहा कि सचिन उस समय वन-डे क्रिकेट में ऐतिहासिक दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे और इसी के चलते अंपायर ने उन्हें नॉटआउट दिया।

विज्ञापन

2 of 4
सचिन तेंदुलकर और डेल स्टेन - फोटो : ट्विटर
स्टेन ने कहा कि सचिन जब दोहरे शतक से 10 रन दूर थे, तब उन्होंने भारत के इस स्टार बल्लेबाज को पगबाधा आउट कर दिया था, लेकिन मैदानी अंपायर गोल्ड ने उन्हें आउट नहीं दिया। उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के साथ स्काई स्पोर्ट्स के पॉडकास्ट में कहा, ‘सचिन ने ग्वालियर में हमारे खिलाफ वनडे क्रिकेट में पहला दोहरा शतक बनाया। मुझे याद है कि जब वह 190 के आसपास थे, तब मैंने उन्हें आउट कर दिया था।'
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : ट्विटर
उन्होंने कहा, 'इयान गोल्ड अंपायर थे और उन्होंने सचिन को नॉटआउट दिया था। मैंने उनसे कहा कि आपने सचिन को आउट क्यों नहीं दिया? वह साफ आउट थे। उन्होंने कहा कि अपने चारों तरफ देखो- अगर मैंने उन्हें आउट दे दिया तो होटल वापस नहीं जा सकूंगा।’
विज्ञापन

4 of 4
सचिन ने अंतत: नाबाद 200 रन की पारी खेलते हुए एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला दोहरा शतक बनाया। भारत ने उनकी पारी की मदद से द्विपक्षीय सीरीज के दूसरे मैच में तीन विकेट पर 403 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत ने इस मैच में साउथ अफ्रीका को 42.5 ओवर में 248 रन पर आउट करके 153 रन से जीत दर्ज की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें