नीदरलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की हार चौकाने वाली थी, क्योंकि दो मैच पहले ही इस टीम ने भारत को हराया था। दक्षिण अफ्रीका की इस हार पर क्रिकेट जगत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने भी मजे ले लिए। उन्होंने ट्वीट कर इस मैच से जुड़ी मजेदार घटना फैंस के साथ साझा की। सचिन ने बताया कि वह अपने एक दोस्त के साथ नाश्ता करने के लिए गए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नीदरलैंड की टीम यह मैच जीत रही है। सचिन की यह बात सुनकर उनका दोस्त हैरान रह गया।
सचिन ने नीदरलैंड की जीत के कुछ पल ट्वीट करते हुए लिखा "एक दोस्त के साथ नाश्ते के लिए गया था। उससे कहा कि डच (नीदरलैंड) टीम जीतेगी। यह बात सुनकर खाना उसके गले में ही रह गया!"
T20 World Cup: अब तक पांच टीमें हुईं उलटफेर की शिकार, सुपर-12 में तीसरी बार हुआ ऐसा