फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagpur Test: सचिन तेंदुलकर से लेकर वसीम जाफर तक, पिच विवाद पर दिग्गजों ने दिया ऑस्ट्रेलिया को जवाब

Thu, 09 Feb 2023 10:28 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

नागपुर टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर पिच के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए थे। इसके जवाब में सचिन ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया जाकर हम शिकायत नहीं करते हैं कि पिच में उछाल है। ऑस्ट्रेलिया को भी स्पिन की चुनौती स्वीकार करनी चाहिए। 
 
विज्ञापन
सचिन ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया को स्पिन पिच पर खेलने के लिए तैयार रहना चाहिए - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। चार टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत में स्पिन गेंदबाजों से डरी हुई थी। अश्विन से निपटने के लिए कंगारू खिलाड़ियों ने महेश पिथिया की गेंदों पर जमकर अभ्यास भी किया था। हालांकि, इतनी तैयारी के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के अंदर आत्मविश्वास नहीं लौटा और मैच से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर पिच से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा दिया। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया का दावा था कि भारत में जानबूझकर स्पिन पिच बनाई गई है, ताकि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को रन बनाने में मुश्किल का सामना करना पड़े। इस मामले में पर भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने जवाब दिया है। वहीं, पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने इस आरोप पर कंगारू टीम का मजाक बना दिया।
विज्ञापन

सचिन बोले- स्पिन के लिए तैयार रहे ऑस्ट्रेलिया
सचिन ने इस मामले पर कहा "जब आप एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बन जाते हैं, तो आप दुनिया में किसी भी तरह की पिच पर खेलते हैं। ये दूसरे देश में खेलने की चुनौतियां हैं। जब हम ऑस्ट्रेलिया जाते हैं, तो हम वहां पिच से टर्न की उम्मीद नहीं करते हैं। हम जानते हैं कि पिच में थोड़ा उछाल और उसमें अधिक गति होगी और सीम गेंदबाजों को मदद मिलेगी। यही स्थिति भारत में ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ है, वे जानते हैं कि पिच में टर्न होगा और यह धीमी होगी।"

सचिन ने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के लिए अच्छी तैयारी की है और उन्हें बाहरी शोर पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए। "वे इसके लिए तैयार हैं, उन्होंने एसजी गेंदों के साथ अभ्यास किया है। प्रत्येक टीम अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमताओं के लिए तैयारी करती है और यह उनके आसपास होता है, लेकिन बाहरी लोग जो सोच रहे हैं, उसकी तुलना में टीम हमेशा एक अलग स्थान पर होती है। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी खेलने और चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं।"



वसीम जाफर ने बना दिया मजाक
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने इस मामले पर ऑस्ट्रेलिया का मजाक बना दिया। उन्होंने अपने ट्वीट में दो फोटो शेयर कीं, जिसमें पहली फोटो नागपुर की पिच की थी, जबकि दूसरी फोटो में मंगल ग्रह की उबड़-खाबड़ जमीन दिखाई गई थी। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि पहली तस्वीर में नागपुर की असली पिच है, जबकि दूसरी तस्वीर यह है कि ऑस्ट्रेलिया को यह पिच कैसी दिखती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें