फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के हक के लिए गायक बनेंगे सचिन

Sat, 10 Aug 2013 12:48 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर महिलाओं के हक की आवाज बुलंद करने के लिए जल्द ही मराठी में कविता गाते हुए दिखाई देंगे।
विज्ञापन


निर्देशक से अभिनेता बने फरहान अख्तर के मैन अगेंस्ट रेप एंड डिस्क्रिमिनेशन (एमएआरडी) अभियान में अपना सहयोग दे रहे सचिन मराठी में एक कविता गाकर महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार और बढ़ते अपराध को लेकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

एमएआरडी की ओर से जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी गई है। संस्था ने बताया, सचिन मराठी में एक विशेष कविता गाकर महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के हीरो सचिन का यह कदम समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना बढ़ाने का काम करेगा। देश के जाने माने गीतकार एवं लेखक जावेद अख्तर ने इस कविता को अपने शब्द दिए हैं।

इस कविता को मूल रूप से हिंदी में लिखा गया है जिसका मराठी के अलावा तेलुगु, तमिल और पंजाबी में भी अनुवाद किया गया है।

सचिन के लिए इस कविता का जितेंद्र जोशी ने मराठी में अनुवाद किया है जबकि इसका तेलुगु अनुवाद टॉलीवुड के सुपरस्टार महेश बाबू गाएंगे।

समाजसेवी सचिन:-
--200 सुविधाविहीन बच्चों को हर साल स्पांसर करते हैं सचिन एनजीओ अपनालय के जरिए। इस संस्था से उनकी सास भी जुड़ी हैं।

--1.25 करोड़ रुपये एकत्रित किए सचिन ने ट्विटर पर अपील कर एक कैंसर फाउंडेशन के लिए।

--7 करोड़ रुपये जुटाए सचिन ने सपोर्ट माई स्कूल अभियान के लिए 18 सितंबर 2011 को। यह राशि लक्ष्य से 2 करोड़ ज्यादा थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें