फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर की दोस्तों के साथ सेल्फी हुई वायरल, इस शख्स के कारण

Sat, 11 Nov 2017 04:37 PM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर - फोटो : instagram
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर इन दिनों किसी ना किसी कारणों से सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में वो सड़क सुरक्षा से जुड़े एक वीडियों को लेकर चर्चा में आए थे, जिसमें वो बाइक पर बैठी महिलाओं को कुछ यूं इशारा कर रहे थे। सचिन ने उस वीडियो को ट्विटर पर भी पोस्ट किया था।
विज्ञापन


हालांकि इस बार वो एक सेल्फी के कारण चर्चा में हैं। ये सेल्फी उन्होंने अपने क्रिकेट के पुराने दोस्तों के साथ मिलकर खींची है। इस तस्वीर में उनके साथ अजित आगरकर और उनके अलावा कई अन्य दोस्त नजर आ रहे हैं। सचिन की इस सेल्फी में उनके एक और खास दोस्त पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में विनोद कांबली के अलावा अमोल मजूमदार और नीलेश कुलकर्णी भी नजर आ रहे हैं।

सचिन ने यह सेल्फी इंस्टग्राम पर शेयर की है। सचिन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, 'खेल ने मुझे जिंदगी भर के दोस्त दिए। इस दौरान हम लोगों के बीच कभी कोई गिला शिकवा नहीं रहा।' खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 3 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। जबकि इस पोस्ट पर 626 कमेंट्स किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


पढ़ेंः- सचिन के आइडिया को पूर्व दिग्गज ने नकारा, कहा इससे होगा क्रिकेट को बड़ा नुकसान

बता दें कि पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली ने आठ वर्ष पहले एक टीवी शो में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के साथ अपनी दोस्ती पर एक कड़ा बयान दिया था, जिसके बाद इन दोनों के बीच दूरियां आ गई थी। मगर कुछ दिन पहले ही दोनों के बीच की दूरियां खत्म होती दिखी और दोनों एक शो में साथ नजर आए।

मालूम हो कि हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में कांबली ने कहा था कि हम दोनों ने सभी मामले सुलझा लिए हैं और अब दोनों फिर से दोस्त हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था, 'हमारे बीच अब सब ठीक है और मैं इससे बहुत खुश हूं। हमने एक-दूसरे को गले लगाया। हम लोगों को कहना चाहते हैं कि हम वापस एकसाथ हैं।'
विज्ञापन

    One of the most amazing things Cricket gave me is friends for life. In this company, there’s never a dull moment both on and off the field😊 A post shared by Sachin Tendulkar (@sachintendulkar) on Nov 10, 2017 at 2:27am PST
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें