धवन को 9 जून को लंदन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लग गई थी। इस मैच में उन्होंने शतकीय पारी खेल टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।तेंदुलकर ने ट्वीट किया, 'तुम्हारा दर्द समझ सकता हूं धवन। तुम अच्छा खेल रहे थे और इतने महत्वपूर्ण टूर्नमेंट के बीच में चोटिल होना दिल दुखाने वाला होता है। मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि तुम मजबूती से वापसी करोगे।'
अपने इस ट्वीट में तेंदुलकर ने ट्वीट लिखा, 'ऋषभ तुम अच्छा खेल रहे हो और खुद की प्रतिभा को दिखाने के लिए इससे बड़ा मंच नहीं हो सकता। शुभकामनाएं।' भारतीय टीम का अगला मैच शनिवार को अफगानिस्तान से होगा।
धवन की जगह टीम में 21 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज पंत को टीम में शामिल किया गया है, जिन्होंने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के अपने पहले दौरे पर टेस्ट में शतकीय पारियां खेलकर प्रभावित किया था।