फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर ने कहा- इस दिग्गज ने हमेशा दिया हमारा साथ  

Tue, 24 Oct 2017 09:19 AM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ht
विज्ञापन
मुंबई के रॉयल ओपेरा हाउस  में सीनियर जर्नलिस्ट राजदीप सरदेसाई की किताब 'डेमोक्रेसी इलेवन- द ग्रेट इंडियन स्टोरी' का विमोचन किया गया। इस कार्यक्रम में दिग्गज क्रिकेटर्स के अलावा कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। इस दौरान सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट में बिताए कई पुरानी किस्सों को याद किया।
विज्ञापन


सचिन ने कहा, 'मुझे याद है जब  कपिल पाजी मेरे रूम पार्टनर हुआ करते थे। पाजी सीनियर होने के बावजूद भी प्रैक्टिस के लिए जगाते वक्त मेरे लिए चाय बनाया करते थे। पाजी 10:30 बजे लाइट बंद कर देते थे और बोलते थे,'तेंदल्या अब सोना है' और सुबह में उठने का 9 बजे का समाय था, लेकिन 8:15 बजे ही वह उठाने लगते थे और बोलते थे, तेरे लिए चाय बनाऊं।' सचिन ने कहा कि पाजी हमेशा नए खिलाड़ियों को भी पूरा सम्मान और प्यार देते थे।

पढेंः- सचिन ने कोहली की आक्रामकता और 'विराट सेना' के बारे में दिया बड़ा बयान

इस मौके पर दिग्गज क्रिकेटर मंसूर अली खान यानी टाइगर पटौदी को याद करते हुए सुनील गावस्कर ने बताया कि पटौदी बहुत अच्छा तबला बजाते थे और कई मौके पर गुनगुनाते भी थे। पटौदी नवाब होने के बावजूद भी मैदान पर बाकी खिलाड़ियों की तरह ही बर्ताव किया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल देव ने उस धारणा को तोड़ा-गावस्कर

सुनील गावस्कर
गवास्कर ने आगे कहा कि आज के दौर में जहां क्रिकेटर्स कड़ी सुरक्षा की बीच रहते हैं और करोड़ों का करार रखते हैं। मगर पहले के समय में ऐसा नहीं था। सचिन और गावस्कर ने बताया कि शुरुआती दिनों में वह रणजी और अंडर-16 खेलने के दौरान हवाई सफर नहीं बल्कि ट्रेन से ही सफर किया करते थे और उस जमाने में मैच फीस भी काफी कम हुआ करती थी।

पहली बार 1983 में क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली टीम इंडिया के कप्तान कपिल देव के बारे में चर्चा करते हुए गावस्कर ने कहा कि आमतौर पर क्रिकेट में मुंबई-दिल्ली जैसे महानगरों के क्रिकेटर्स ही छाया करते थे। मगर कपिल देव ने उस धारणा को तोड़ा। गावस्कर ने कहा कि अगर आज भारतीय तेज गेंदबाजी नए आयाम छू रही है तो उसके पीछे कपिल का काफी अहम योदगान है।

सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर ने कार्यक्रम में क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले के साथ खेल के कई पहलुओं पर चर्चा की। इस मौके पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अजीत वाडेकर, मोहम्मद अजहरूद्दीन, विनोद कांबली समेत कई अन्य खिलाड़ी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें