टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, लेकिन इस बार वह ट्रोल हो गए। 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले तेंदुलकर को बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट्स करने को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
दरअसल, हुआ यूं कि सौरव गांगुली ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर के कैंप्शन में दादा ने लिखा, सुबह की ठंड में एक अच्छा फिटनेस सेशन करना ताजगी भरा होता है...।'
गांगुली के इस पोस्ट के जवाब में सचिन ने जवाब देते हुए लिखा, '
वेलडन दादी! क्या बात है..।'
दरअसल, सचिन यहां दादा लिखना चाह रहे थे, लेकिन उनसे 'दादी' टाइप हो गया। इसी वजह से क्रिकेट के भगवान को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।