फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sachin Tendulkar Golf: क्रिकेट छोड़ गोल्फ की कोचिंग देने लगे सचिन, लिखा- दोस्तों के सामने नई चाल न चलें

Fri, 13 May 2022 01:21 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सचिन तेंदुलकर ने अपना वीडियो शेयर करने के साथ ही लिखा कि दोस्तों के सामने नई चाल चलने की कोशिश न करें। उनका यह मस्ती भरा वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। 
 
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का एक वीडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो लगभग एक हफ्ते पुराना है, लेकिन उनके फैंस अभी भी इसे देख रहे हैं और पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में सचिन क्रिकेट की बजाय गोल्फ खेलते नजर आ रहे हैं। उनके कई दोस्त भी यहां उनके साथ हैं और सचिन का मजाक बना रहे हैं। हालांकि, वीडियो में सचिन का कोई दोस्त दिख नहीं रहा है, लेकिन उनकी आवाज जरूरी सुनाई दे रही है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही सचिन ने लिखा है कि आप लड़कों से और उनके खिलौनों से मजा नहीं छीन सकते। 
विज्ञापन


वीडियो में सचिन एक छोटे से पार्क में गोल्फ खेलते दिख रहे हैं। उस पार्क में लकड़ी के कई कटे हुए पेड़ भी रखे हैं, जो आकार में गोल हैं। उनके ऊपर ही सचिन गेंद रखते हैं और गोल्फ खेलने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन

सचिन के दोस्तों ने बनाया मजाक 
सचिन जब लकड़ी की टेबल पर गेंद रखने की कोशिश करते हैं तो गेंद बार-बार नीचे गिरने लगती है। यह देखकर उनके दोस्त उनका काफी मजाक बनाते हैं। इस बीच सचिन भी कहते हैं कि गेंद टेबल पर ठहर नहीं रही है। अंत में गेंद टेबल पर रुक जाती है और सचिन गोल्फ खेल पाते हैं। वो छोटी सी स्टिक लेकर गेंद को मारते हैं और उनका दोस्त आमिर खान की फिल्म थ्री इडियट्स का डायलॉग बोलता है "लाइफ इज अ रेस" इसे सुनकर सभी हंसने लगते हैं। 

सचिन ने अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा "आप लड़कों और खिलौनों से मजा नहीं छीन सकते।" इसके साथ ही उन्होंने सभी को गोल्फ के बारे में जानकारी देते हुए लिखा "गोल्फ की टिपः कभी भी अपने दोस्तों के सामने नई चाल चलने की कोशिश न करें।"

मुंबई के मेंटर हैं सचिन
आईपीएल में सचिन शुरुआत से ही मुंबई की टीम के साथ जुड़े हुए हैं। कभी मुंबई के लिए अपने बल्ले से जीत दिलाने वाले सचिन अब टीम के मेंटर बन चुके हैं। हालांकि, इस साल मुंबई का प्रदर्शन बहुत ही साधारण रहा है। मुंबई की टीम 12 में से सिर्फ तीन मैच जीत पाई है और पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। मुंबई इस आईपीएल से बाहर होने वाली पहली टीम बनी थी। अब तक मुंबई के पास सिर्फ छह अंक हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें