फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं खेलता रहूंगा और आप लिखते रहिए...

Tue, 23 Apr 2013 02:30 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने एक कार्यक्रम में कहा था कि लोग 2005 से मेरी रिटायरमेंट के बारे में बात कर रहे हैं लेकिन मुझे इन बातों से कभी घबराहट नहीं हुई है।
विज्ञापन


मेरा काम है खेलना और आपका लिखना। मैं खेलता रहूंगा और आप लिखते रहिए।

क्रिकेट का भगवान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर बुधवार को अपने जीवन के 40 बरस पूरे करने जा रहे हैं। इसके बावजूद भी फिलहाल इस लिटिल मास्टर का थमने का कोई इरादा नहीं है।

क्रिकेट और सफलता का पर्याय बन चुके सचिन अपने 24 वर्ष के शानदार करियर में जो सबक सभी को दिया वह है 'कभी न रूकना'।

पिछले काफी समय से अपनी फॉर्म को लेकर आलोचकों के निशाने पर आने और अधिकतर साथी खिलाड़ियों के रिटायरमेंट के बावजूद भी सचिन का फिलहाल खुद को क्रिकेट से जुदा करने का कोई इरादा नहीं है।
विज्ञापन


टेस्ट और वनडे के अपने रिकार्डों से भरे सुनहरे करियर में सचिन को कई बार उतार चढाव का दौर देखना पड़ा लेकिन उन्होंने अपने बल्ले से सभी का मुंह बंद कराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें