कम उपस्थिति को लेकर आलोचना झेल रहे महान बल्लेबाज और सांसद सचिन तेंदुलकर गुरुवार को राज्यसभा पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद तेंदुलकर ने कुछ सदस्यों से भेंट की और हाथ मिलाने के बाद अपनी जगह पर बैठ गए।
उल्लेखनीय है कि पूरी कार्रवाई के दौरान तेंदुलकर ने एक भी सवाल तक नहीं किया। बहरहाल, सचिन तेंदुलकर के राज्यसभा पहुंचने का ट्विटर यूजर्स को बेसब्री से इंतजार था। सचिन को राज्यसभा में बैठे देख ट्विटर उन्हें खूब ट्रोल किया गया।
ट्विटर यूजर्स ने सचिन को ईद का चांद कहा। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि भारत की 2017 में 2 बड़ी उपलब्धि रही, एक जीएसटी लागू करना और दूसरी सचिन की राज्यसभा में उपस्थिति। एक अन्य यूजर ने लिखा कि लगता है किसी नए ऐड के सिलसिले में दिल्ली आना हुआ है सचिन का। वहीं कुछ यूजर्स लिख रहे हैं कि अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए सचिन ने राज्यसभा को चुना है।
दरअसल, सचिन और रेखा दोनों को ही वर्ष 2012 में राज्यसभा का सदस्य मनोनीत किया गया था। सासंद बनने के बाद करीब 348 दिनों में सचिन सिर्फ 23 दिन और रेखा मात्र 18 दिन ही सदन में मौजूद रहीं। मौजूदा मानसून सत्र में आज सचिन तेंदुलकर पहली बार नजर आए।
आईए नजर डालते हैं कि ट्विटर यूजर्स ने 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले तेंदुलकर का किस अंदाज में मजाक बनाया :
Someone cheer him up by shouting Sachin !! Sachin !! ffs pic.twitter.com/DRS62TjguC— Godman Chikna (@Madan_Chikna) August 3, 2017
(कोई प्लीज सचिन सचिन चिल्लाकर उन्हें उत्साहित करो)
Sachin watching his movie Sachin : A billions dream pic.twitter.com/T3mb47vd2B— I like it (@Ducksena) August 3, 2017
(सचिन अपनी फिल्म देख रहे हैं : ए बिलियन ड्रीम्स)
When you were partying at Sunday night but had to attend Monday's lecture. pic.twitter.com/gUZ6i2Th3v— Prakhar 🇮🇳 (@_theprakhary_) August 3, 2017
(जब आपने रविवार की रात पार्टी की हो, लेकिन अगले दिन लेक्चर अटेंड करना पड़ जाए)
*Rajyasabha*
Sachin- I want to speak
Speaker- Bolo
Sachin- My movie will be available on Amazon Prime from next week
Speaker - 😢🙏— SAGAR (@sagarcasm) August 3, 2017
if “Aaj tu batting nahi karega” had face pic.twitter.com/rTBiYysqfx— Dj 🎧 (@friendlii_ghost) August 3, 2017
Rajya Sabha : My body is a temple.
Sachin : Ok I'm coming pic.twitter.com/lYZWY4TTfF— Dr. Gill (@ikpsgill1) August 3, 2017
*Rajyasabha*
Sachin: I want to ask an important question.
Speaker: Yes.
Sachin: Did, you watch Sachin- The Billion Dreams?
Speaker: 😡— Cryptic Mind (@Vishj05) August 3, 2017
When Vinod Kambli discuss his friendship with Sachin on national television..😂😂 pic.twitter.com/lmKfC6ixrM— Manish SHaw (@MonkNxtDoor) August 3, 2017